13.7 C
New York
Wednesday, May 1, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsउत्तर प्रदेशक्राइमप्रदेश

कक्षा 8 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

स्टार मीडिया न्यूज, 

राजन कुमार, जौनपुर। जौनपुर जनपद के एक गांव में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार रात किशोरी शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी की लड़की शुक्रवार देर शाम शौच के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित गन्ने के खेत में गई थी। इस दौरान पड़ोस का युवक घात लगाकर पहुंच गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वहां से किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने  पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और पूरे घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी ने कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घिनौनी हरकत की थी। हालांकि तब कुछ लोगों ने सुलह-समझौता करा दिया था। जिससे उसका हौसला बढ़ा हुआ था।

Related posts

जहाँ होता है सुंदरकांड का पाठ, वहां सुनने पहुंच जाते हैं हनुमान 

starmedia news

बजरंगबली के बंदर हजारों महिलाओं को बांटेंगे साड़ियां

starmedia news

गुजरात के बिजली कर्मचारियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय राज्य सरकार की अपने कर्मयोगी के प्रति जिम्मेदारी है, कर्ज नहीं:- मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल

starmedia news

Leave a Comment