15 C
New York
Saturday, May 4, 2024
Star Media News
Breaking News
EventsNewsगुजरातप्रदेश

वलसाड 181 अभयम द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
 वलसाड। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। वहीं पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों द्वारा योगदान दिया जाता है। पर्यावरण आज मानव जीवन की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, प्रदूषण, मौसमी परिवर्तन आदि जैसी पर्यावरणीय घटनाओं ने बड़ी समस्याएँ पैदा की हैं। जिसके लिए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर वलसाड की 181 महिला हेल्पलाइन टीम द्वारा भी सिविल अस्पताल में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 181, 108, आरोग्य संजीवनी, खिलखिलाट के समस्त स्टाफ हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। 181 अभयम द्वारा स्थानों और वैन की सफाई की गई। वहीं पर्यावरण के संरक्षण, उत्थान और संरक्षण में योगदान जारी रखने की प्रतिबद्धता घोषित की गई।

Related posts

मन, वाणी और कर्म की शुद्धता से ही ईश्वर प्राप्ति संभव– कुणाल महाराज

cradmin

बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाकर लगाई प्रदर्शनी

starmedia news

अभिनंदन समारोह एवं काव्य गोष्ठी में उपलब्ध प्रतिष्ठित कवियों की लाजबाब काव्य प्रस्तुति

starmedia news

Leave a Comment