9.7 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsदेशविविध

अभिनंदन समारोह एवं काव्य गोष्ठी में उपलब्ध प्रतिष्ठित कवियों की लाजबाब काव्य प्रस्तुति

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

नई दिल्ली। मुख्य अतिथि की भूमिका में मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह ने शिरकत की। संचालन और संयोजन लोकप्रिय संचालिका पूनम माहेश्वरी ने किया। अध्यक्ष के डी बिंदास और विशिष्ट की भूमिका में मधुकर मोनू त्यागी और अनिल माहेश्वरी ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में शैलेन्द्र जी संयोजक प्रधानमंत्री उज्जवला योजना बुराड़ी विधानसभा भी मौजूद रहे।अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई संस्था के सौजन्य से गौर गंगा अपार्टमेंट गाजियाबाद में मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह एवं काव्य गोष्ठी सफलता पूर्वक संपन्न हुई।कार्यक्रम का आगाज लोकप्रिय कवयित्री छंदकारा बबिता पाण्डेय के द्वारा मां सरस्वती की वाणी वंदना से हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार के डी बिंदास ने की।मुख्य अतिथि रूही सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल माहेश्वरी एवं ओज कवि मधुकर मोनू त्यागी मौजूद रहे।विशेष अतिथि के रूप में शैलेंद्र कुमार इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन देश की श्रेष्ठ संचालिका पूनम माहेश्वरी ने किया। सभी अतिथियों का बैज एवं माल्यार्पण पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेंटो से सम्मानित किया गया। मां सरस्वती की वंदना के बाद दुर्गेश त्रिपाठी ने बेहतरीन काव्य पाठ करके काव्य गोष्ठी का शानदार आगाज किया।तत्पश्चात सविता सिंह शमा ने लाजवाब काव्य पाठ किया।लोकप्रिय कवयित्री अनुराधा पाण्डेय ने लाजवाब प्रस्तुति से सभी सम्मानित साहित्यकारों को प्रभावित किया।सोशल मीडिया पर अनुराधा पाण्डेय बहुत ही अच्छे अच्छे छन्द लिखती है जिसे पढ़कर सभी साहित्यकार तारीफ़ करते है। लोकप्रिय छंदकारा बबिता पाण्डेय ने होली को देखते हुए शानदार जोगीरा वाला गीत पढ़कर सभी को खूब आनंदित किया।

रजनीश गोयल राज ने सुन्दर और लाजबाब काव्य पाठ किया। मीनाक्षी दिनेश कुमार ने बेहतरीन श्रृंगार के गीतों की प्रस्तुति दी।कुमार मोनू राघव ने बेहतरीन गीत सुनाया।पूनम माहेश्वरी ने भी श्रृंगार के गीत को पढ़ा जिसे सभी ने खूब सराहा।माही और साहिल ने भी लाजवाब प्रस्तुति दी जिसे सभी ने खूब सराहा।शिवम् झा राब्ता के संस्थापक ने भी काव्य पाठ किया। अनिल माहेश्वरी ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी।मधुकर मोनू त्यागी ने बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को आनंदित किया। मुख्य अतिथि रूही सिंह ने एक बहुत ही शानदार कविता सुनाई जिसे सभी सम्मानित साहित्यकारों ने खूब सराहा। रूठी जी ने अपने जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को भी साझा किया। अपने जीवन रे सम्बंधित कविता को भी सुनाया।

अखिल भारतीय काव्य मंच और संस्था के सचिव विकास मिश्र को इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में आमनत्रित करने के लिए कृतग्यता व्यक्त की.कार्यक्रम अध्यक्ष के डी बिंदास ने लाजवाब गीत सुनाया जिसे सभी ने खूब पसंद किया और अध्यक्ष ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन भी दिया।कार्यक्रम के अंत में संस्था की तरफ से कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के सचिव एवं प्रवक्ता विकास मिश्र सागर ने इस कार्यक्रम में शामिल सभी सम्मानित अतिथियों एवं कवियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी द्विवेदी अनमोल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संगीता राज,राष्ट्रीय संयोजक मुकेश पाण्डेय,संरक्षिका डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा उपाध्यक्षा ममता बारोट,कोषाध्यक्ष निर्भय झा निर्वाण रोशन देवेश निर्मल आदि अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में रोहित राजपूत, हरी शंकर माहेश्वरी गौर गंगा अपार्टमेंट के निवासी अनन्या त्रिपाठी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

Related posts

श्री टी. आर. पी. इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद पांडेय का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

starmedia news

1000 पाठकों की क्षमता वाला डिजिटल लैंडमार्क बनेगा वलसाड का गांधी पुस्तकालय

starmedia news

वरिष्ठ नागरिक मंडल द्वारा होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन संपन्न

starmedia news

Leave a Comment