9.4 C
New York
Sunday, May 5, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

कायस्थ महासभा के महाराष्ट्र अध्यक्ष मनोनीत हुए उमाशंकर श्रीवास्तव

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

मुंबई । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 भारत, नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने मुंबई मीरा रोड निवासी उद्योगपति उमाशंकर श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उमाशंकर श्रीवास्तव का पैतृक निवास जमालपुर मछली शहर जौनपुर हैं। राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव द्वारा दिया गया मनोनीत पत्र जमालपुर मछली शहर एक समारोह में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट व राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने सौपा व बधाई देते हुए महाराष्ट्र में संगठन मजबूती करने की अपेक्षा किया। उद्योगपति उमाशंकर श्रीवास्तव के कायस्थ महासभा महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेश संगठन महासचिव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी प्रदेश सचिव उमेश श्रीवास्तव फूफा, जौनपुर जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ संजय श्रीवास्तव युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, जिला उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव आडिटर,सुरेश श्रीवास्तव मुंबई, महेश अस्थाना मुंबई,राजीव श्रीवास्तव नाशिक ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दिया और कहाँ की उमाशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कायस्थ महासभा मजबूत होगी। नवनियुक्त कायस्थ महासभा 2150 महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष उद्योगपति उमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करूँगा।

Related posts

शिक्षा के क्षेत्र में राहुल एजुकेशन की महत्वपूर्ण भूमिका –सांसद सीमा द्विवेदी

cradmin

Phonographic Performance Ltd. License Holders Can Now Play Popular Hits like SCATMAN – HATMAN And Money Maker

cradmin

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को लेकर पूर्व नगरसेविका स्नेहा पांडे ने दी जन आंदोलन की चेतावनी

starmedia news

Leave a Comment