7.9 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी आम आदमी के सांसद हैं :- उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

अतुल भातखलकर की भी की तारीफ , उन्हें कहा एक अभ्यासु और जनसेवा के लिए समर्पित विधायक:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
 मुंबई। “उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी आम आदमी के सांसद हैं और हमें तथा हमारी पार्टी को इन पर फख्र है” यह कहना है महाराष्ट्र के उप- मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का। वे मालाड पूर्व के रामलीला मैदान में कांदिवली-पूर्व के भाजपा विधायक अतुल भातखलकर द्वारा आयोजित रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम ‘डायरो’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित कर रहे थे।
 असंख्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे रामलीला मैदान पर उप-मुख्यमंत्री फड़वणीस ने भरे मन्च से प्रशंसा के साथ-साथ गर्व से उपरोक्त बात उत्तर मुम्बई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी के लिए कहीं। उनके इस उद्बोधन के साथ ही वहां उपस्थित लोगों द्वारा लगाए गए “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर देर तक गुंजायमान होता रहा।
  उप – मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वणीस ने भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के साथ-साथ कांदिवली-पूर्व के जुझारू विधायक अतुल भातखलकर की भी तारीफ करते हुए उन्हें एक अभ्यासु और जनसेवा की समर्पित एक प्रामाणिक विधायक बताया।

Related posts

पश्चिम रेलवे प्रशासन द्वारा हिदायत, डीएफसीसी पटरियों से दूर रहें

starmedia news

पुलिस अधीक्षक ने दो थाना प्रभारियों को किया लाइन हाजिर

starmedia news

हिंदू धर्म गुरु के रूप में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने जगाई विश्व में अलख–कृपाशंकर सिंह

cradmin

Leave a Comment