9.7 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

किसानों को आवंटित भूखंड और प्रतीक्षा सूची को अपडेट करने की मांग

आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने सिडको को लिखा पत्र

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। नवी मुंबई के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने हाल ही में सिडको के फील्ड ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई की है ,जिन्होंने नवी मुंबई हवाई अड्डे के प्रभावित परियोजना पीड़ित को सिडको से मिलने वाले मुआवजे को तय करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इस तथ्य के बावजूद आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को दी गई । जानकारी में यह बात सामने आई है कि सिडको द्वारा परियोजना प्रभावित किसानों को भूखंडों का आवंटन और प्रतीक्षा सूची अप-टू-डेट नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने 16 फरवरी 2023 को सिडको में आवेदन किया था। इस आवेदन में अनिल गलगली ने सिडको के तहत परियोजना प्रभावित किसानों को आवंटित भूखंडों और प्रतीक्षा सूची की जानकारी मांगी थी। सिडको के सहायक विकास अधिकारी श्रीकांत पावसकर ने अनिल गलगली को बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत वस्तुनिष्ठ जानकारी उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस खण्ड में 12.5 प्रतिशत योजनान्तर्गत आवंटित भूखण्ड की जानकारी गाव वाईज एवं फाइल नम्बर के अनुसार रखी गयी है। फाइल नंबर और गांव की जानकारी देते हुए फाइल की जांच करे। अनिल गलगली के मुताबिक नवी मुंबई एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है और सिडको से प्लॉट के रूप में मुआवजे का काम भी चल रहा है। इसमें परियोजना पीड़ित को निर्मित मकान अथवा भूमि के बदले प्राप्त होने वाले भूखण्ड की पात्रता निर्धारित करने हेतु प्रस्ताव स्वीकृत करने हेतु वित्तीय लेन-देन किया जा रहा है। जानकारी अप-टू-डेट होने पर सिडको के अधिकारियों को देरी के कारण का जवाब देना होगा। शायद इसीलिए यह जानकारी अप-टू-डेट नहीं है। अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व सिडको के वाइस चेयरमैन को पत्र भेजकर आवंटन व प्रतीक्षा सूची को वेबसाइट पर प्रकाशित करने की मांग की है।

Related posts

बीएल संतोष से मिलकर धीरज सिंह ने दी प्रधानमंत्री को शुभकामना। 

cradmin

डॉ. मंजू लोढ़ा की पुस्तक “अनकही कहानियां” का विमोचन एवं भक्तिमय अंताक्षरी का आयोजन

cradmin

बीएमसी में भ्रष्टाचार तथा नागरिक समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

starmedia news

Leave a Comment