20.4 C
New York
Thursday, May 9, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

मुंबई में पहले दिन की बारिश में ही मचा हाहाकार, 2 लोग नाले में बहे, 2 बच्चों को डूबने से बचाया गया

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
 मुंबई । मुंबई में पहले दिन की बारिश ने ही हाहाकार मचा दिया है। गोवंडी में दो लोग नाले में बह गए हैं। वहीं सांताक्रूज में समुद्र में डूबने से एक पुलिसकर्मी ने 2 बच्चों को बचाया है। अंधेरी में भी एक महिला को डूबने से बचाने की खबर है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई के गोवंडी इलाके में बस डीपो के पास शिवाजी नगर में दो लोग मेन होल में गिर कर गटर में बह गए। वे दोनों गटर साफ करने के लिए गए थे। वे दोनों एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर की ओर से भेजे गए थे। दोनों मजदूरों के नाम रामकृष्ण (25) और सुधीर दास (30) है। उन्हें स्थानीय राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मुंबई शहर के कई जगहों पर भरा पानी:-
 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पहली बारिश से लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश में गोवंडी इलाके में 2 लोगों की नाले में बहकर मौत हो गई है, जबकि अंधेरी में 1 महिला सड़क पर बह रहे पानी के धार से संतुलन खो बैठी और किनारे के नाले में बहने वाली ही थी कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। जबकि सांताक्रूज के पास जुहू समुद्री किनारे में 2 बच्चों को डूबने से एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए बचाया। मुंबई में अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, सायन, सांताक्रूज, परेल, दादर और अन्य ठिकानों पर जगह-जगह पानी भर गया है।
मुंबई शहर में 8 बजे तक बारिश की स्थिति:-
मुंबई शहर :- 65.6० मिमी, पूर्व उपनगर :- 69.86 मिमी, पश्चिम उपनगर :- 73.57 मिमी,
मुंबई उपनगर (सांताक्रूज़) में बारिश की स्थित :- 
सुबह 8.30 बजे तक 2.5 मिमी बारिश रिकार्ड हुई थी। जबकि रात 8.30 बजे तक 110.5 मिमी. बारिश रिकार्ड हुई है। वहीं मुंबई शहर (कुलाबा) में रात 8.30 बजे तक 42.5 मिमी. बारिश रिकार्ड हुई है, जबकि सुबह 8.30 बजे तक 0 मिमी बारिश थी। परंतु दोपहर 3 बजे 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई और एक घंटे में शाम 4 बजे 35 मिमी. बढ़कर 36 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।

Related posts

विश्व हिंदू परिषद , वलसाड ने “द केरला स्टोरी ” फिल्म देखने के लिए किया आव्हान

starmedia news

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की डॉ योगेश दुबे के राष्ट्रहित कार्यों की सराहना

starmedia news

रामदास आठवले ने की डॉ अनील काशी मुरारका के सामाजिक कार्यों की सराहना

starmedia news

Leave a Comment