10.7 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की डॉ योगेश दुबे के राष्ट्रहित कार्यों की सराहना

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

मुंबई। महाराष्ट्र की यात्रा पर आई देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता,राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार विजेता तथा उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे द्वारा किए जा रहे सामाजिक और राष्ट्रहित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ योगेश दुबे ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें अपनी विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से युवाओं, दिव्यांगों और पिछड़ों के उत्थान की दिशा में किए जा रहे सामाजिक शैक्षणिक और राजनीतिक कार्यों की जानकारी दी।राष्ट्रपति ने कहा कि आप इसी तरह देश और समाज को मजबूत करने की दिशा में काम करते रहिए।
राष्ट्रपति मुर्मू ने पिछले दिनों संविधान दिवस के अवसर पर अपील की थी कि देश के जेलों में बंद छोटे अपराध करने वाले आदिवासियों को मुक्त कराने की दिशा में काम होना चाहिए। डॉ योगेश दुबे ने उन्हें बताया कि देश की जेलों में सजा पूरी होने के बावजूद जुर्माना अदा न करने के कारण भारी संख्या में बूढ़े कैदी रिहा नहीं हो पा रहे हैं ।उन्होंने इस दिशा में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की और उनकी याचिका पर आयोग ने गृह सचिव, भारत सरकार और जेल महानिदेशक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। डॉ योगेश ने उन्हें बताया कि वह लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

वापी में जैन समुदाय द्वारा “मौन रूपी विरोध प्रदर्शन,हजारों की संख्या में जैन धर्मावलंबी रहे उपस्थित,

cradmin

पूर्वांचल विकास परिवार ने किया अपना दल नेता नितेश पाठक का सम्मान,

starmedia news

उत्तर भारतीयों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे–विधायक प्रकाश सुर्वे। 

cradmin

Leave a Comment