9.2 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
News

उत्तर मुंबई में भाजपा को जोर का झटका, उत्तर भारतीय सेल महामंत्री राम यादव शिंदे गुट में शामिल। 

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के पहले ही अपना महापौर बनाने का दावा करने वाली बीजेपी को जोर का झटका लगा है। भाजपा के उत्तर भारतीय सेल, महामंत्री राम यादव तथा उनकी पत्नी और झोपड़पट्टी मोर्चा मुंबई की सचिव रेखा राम यादव कल 18 अक्टूबर को भाजपा छोड़कर बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना अर्थात शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार तथा विधायक प्रकाश सुर्वे के मार्गदर्शन और नेतृत्व में शिंदे गुट में शामिल , राम यादव ने 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

उत्तर मुंबई खासकर दहिसर पश्चिम के गणपत पाटिल नगर परिसर में युवाओं के बीच राम यादव की अच्छी लोकप्रियता और प्रभाव है। वर्ष 2017 में हुए महापालिका चुनाव में अपक्ष उमेदवार के रूप में राम यादव ने अपनी पत्नी रेखा राम यादव को खड़ा कर अपनी ताकत का इजहार कर चुके हैं। वार्ड क्रमांक 1 के चुनाव में अपक्ष उम्मीदवार के रूप में रेखा राम यादव को दूसरा स्थान मिला था, जबकि कांग्रेसी तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर रही थी। राम यादव को ओबीसी समाज का उभरता हुआ बड़ा चेहरा माना जाता है। ऐसे में राम यादव के शिंदे गुट में शामिल होने से भाजपा को काफी नुकसान हो सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर राम यादव ने कहा कि शिंदे गुट और भाजपा का मिलकर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है । ऐसे में उन्हें भाजपा का विरोधी नहीं माना जाना चाहिए।

Related posts

धरमपुर में घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 के अंतर्गत कानूनी शिविर का आयोजन

starmedia news

वलसाड शहर में कल से संपूर्ण रूप से रविवारीय बाजार बंद, वलसाड नगरपालिका ने लिया निर्णय। 

cradmin

मुंबई में मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस।

cradmin

Leave a Comment