17.8 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
News

शिवसेना ने अफजल खान की कब्र पर अवैध निर्माण तोड़ने का किया स्वागत। 

मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित अफजल खान की कब्र के पास बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर बनाई गई देशद्रोहियों की कब्रों और मजारों पर बनाए गए अवैध निर्माणों को तोड़ा जाना चाहिए। श्री दुबे ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे इसी बात के पक्षधर थे कि देश से गद्दारी करने वाले लोगों की कब्र या मजार पर महिमामंडित करने वाले निर्माण नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई तो बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। इस पर राजनीति भी नहीं होनी चाहिए। सिर्फ एक्शन होना चाहिए। आनंद दुबे ने प्रभावशाली निर्णय के लिए न्यायालय को धन्यवाद दिया ।

Related posts

गीता जयंती के अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी ने तरूण मित्र के वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा को किया सम्मानित

starmedia news

अनिरुद्ध पाण्डेय को विशिष्ट समाजसेवी सम्मान

starmedia news

मजदूर नेता सुखदेव काशीद को दी गई आदरांजलि। 

cradmin

Leave a Comment