22.7 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
Election News

आप के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री का उमरगांव में रोड शो। 

कृष्ण कुमार मिश्र,
 उमरगांव । चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, प्रचारकों की मेहनत बढ़ती जा रही है। वलसाड जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर फतह करने के लिए सभी पार्टियां जोर आजमाइश में लगी है। बीजेपी में स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले में रोड शो और जनसभा कर लोगों का दिल जीता और लोगों में जोश भर दिया। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा है। वलसाड जिले की 5 विधानसभाओं मेबसे उमरगांव सीट पर प्रमुख रूप से बीजेपी प्रत्याशी रामलाल पाटकर मैदान में है ,कांग्रेस से नरेश वाल्वी और आप से अशोक पटेल के बीच में मुकाबला है।
   हालांकि वन विस्तार की इस सीट पर लगातार रमनलाल पाटकर विजय पाते रहे हैं। इस बार मुकाबला थोड़ा कठिन और दिलचस्प हो गया है ,जाति समुदाय विशेष पर निर्णायक इस सीट पर वारली समुदाय का प्रभाव सबसे अधिक है। कांग्रेस से नरेश वरली और रमन पाटकर  और अशोक पटेल सभी  का ही समाज में अच्छा प्रभाव है। आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन को मैदान में उतारकर आप प्रत्याशी के लिए रोड शो किया। रोड शो में भारी भीड़ से आपी प्रत्याशी और समर्थको में जोश से लबालब है।
  अपने रोड शो के दौरान भगवंत मन ने कहा की गुजरात में भ्रष्टाचार ,महंगाई ,बेरोजगारी , गुंडागिरी की चक्की को यहां की जनता उखाड़ फेंकेगी। हम जहां भी जाते हैं लोग खुद साथ आते हैं ,पैसे देकर हम भीड़ नही जुटाते हैं। लगातार जनता को पंजाब विधानसभा चुनावों की याद दिलाते हुए कहा कि  इसी तरह पंजाब में भी लोग अपना काम काज छोड़कर , दुकानों से निकलकर प्रत्याशियों का स्वागत और समर्थन करते थे , लोगों ने खुले दिल से अपना आशीर्वाद दिया , 92 सीट पर जनता ने आशीर्वाद देकर सरकार बनाई। जिसका फल वहां की जनता को मिल रहा हैं, मुफ्त बिजली , मासिक अनुदान , महिलाओं के लिए सुरक्षा और वित्तीय गारंटी समेत कई मुद्दे गिनाएं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि  दिल्ली में बस , रेल,इत्यादि में महिलाओं की मुफ्त प्रवास की सुविधा है। गुजरात में भी ये सब संभव है। खुले दिल से जनता का आशीर्वाद होगा तो गुजरात में भी सभी का सामान विकास होगा।
भ्रष्टाचारियों पर उदाहरण देते हुए बताया की पंजाब की सरकार बनते ही , किसी मंत्री के खिलाफ आरोप साबित हुआ , तत्काल उसे निलंबित कर उस पर  जांच बैठा दी गई। अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो , कई भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार को उजागर कर उनके खिलाफ हरसंभव कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बिना नाम लिए कहा की 1 एकड़ से 1000 एकड़ जमीन कुछ ही समय में कैसे कोई विधायक बना लेता है , इसका जीता जागता उदाहरण गुजरात सरकार और उनके मंत्री हैं। सत्ता आने के बाद सभी के खिलाफ जांच बैठेगी। रोड शो से उत्साहित भगवंत मन में आप प्रत्याशी अशोक पटेल को वोट देकर जिताने की अपील की साथ ही जनता में भरोसा पैदा करने की कोशिश की।

Related posts

विधानसभा आम चुनाव-2022 हेतु दिव्यांग मतदाताओं के लिए सांकेतिक भाषा सहायक की नियुक्ति की गई। 

cradmin

 वलसाड जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत, 

cradmin

रोमांचक मुकाबले की ओर बढ़ रहा मीरा-भायंदर का चुनाव 

cradmin

Leave a Comment