11.8 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
News

मीरा रोड में हवन ,पूजन ,अर्चन के साथ संपन्न हुई श्री राम कथा

भायंदर। जनकल्याण सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था (रजि ) मीरारोड के पदाधिकारी एवं सदस्यों तथा श्रीराम भक्तों के अथक प्रयासों से आयोजित सार्वजनिक संगीतमय श्री राम कथा सप्ताह के आयोजन में आचार्य हरहर महादेव गुरु जी, के सानिध्य में प्रमुख यजमानगणों के द्वारा विधिविधान से हवन, पूजन, अर्चन करने के पश्चात आज नवम दिवस की श्रीराम कथा मे भगवान श्रीराम जी के द्वारा रावणवध, लंकाविजय एवं श्रीराम जी का राज्याभिषेक की कथा का वर्णन सुप्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री वर्षानागर के श्री मुख से किया गया आज समापन दिवस के अवसर पर कथा के पश्चात व्यासपीठ का सम्मान, आचार्य जी का सम्मान, एवं सभी यजमानगण, सभी पदाधिकारी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रुप में राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी,विधायक श्रीमती गीता जैन , मीरा भायंदर महानगरपालिका के उपमहापौर हसमुख गहलोत भवननिर्माता राजेश सिंह, सुरेश सिंह, नगरसेवक शरद पाटील, नगरसेवक अश्विन कासोदरिया श्रीमती वनिता बने, श्रीमती राधा नाडार श्रीमती वनाजा देवाडिगा, श्रीमती वैशाली भोईर, डॉ सुरेश पोपट, भावेश गांधी, एडवोकेट राजकुमार मिश्र, घनश्याम मवानी एवं समाज के प्रमुख बद्रीविशाल तिवारी, विजय शंकर पाण्डेय, इन्दुप्रकाश तिवारी, देवेंद्र शुक्ल, डी.डी.त्रिपाठी, रत्नाकर मिश्र, सुरेंद्र तिवारी, बैजनाथ मिश्र, ओ.पी.सिंह, मंगला प्रसाद मिश्र, रामसूरत पाण्डेय, वरूण तिवारी, एम.जे.दुबे, विरेंद्र दुबे, शेषनारायण दुबे, एड. प्रेमनाथ पाण्डेय, एड. आर.एम.तिवारी, एड. राजीव पाण्डेय,

एड. विजय पाण्डेय, एड.श्री सूरज पाण्डेय, एड एस.एस.तिवारी, कमलेश दुबे, डी.पी.पाण्डेय, राजेश मिश्र, अमरनाथ तिवारी, साहबदीन पाण्डेय, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार महेंद्र पांडे, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय, राजेन्द्र म़ोरे, अजय त्रिपाठी, कमलेश दुबे, राजेश तिवारी, गुड्डू तिवारी, कृष्णा पाण्डेय, शैलेष मिश्र, राकेश मिश्र, एस.पी.मौर्या, शरद प्रजापति, नानजीभाई डुंगराणी, वल्लभभाई पटेल, श्री आनंद पटेल, प्रेमजी भाई , लालन झा, राजू विश्वकर्मा, राजेश यादव एवं शहर के अन्य प्रमुख मान्यवरों की गरिमामयी उपस्थिति में कथा पांडाल में उपस्थित श्री रामकथा रसिक प्रेमियों ने सपरिवार सहित उपस्थित होकर श्री रामकथा का रसपान किया ।

तत्पश्चात मुकेश त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या का आनंद लेते हुए सभी भक्तों ने एक-एक करके व्यासपीठ का दर्शन करते हुए महाप्रसाद ग्रहण किये। जनकल्याण संस्था द्वारा आयोजित नवदिवसीय श्रीराम कथा सप्ताह के संयोजक बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने तन,मन,धन, से सहयोग करते हुये, अपना अमूल्य समय निकालकर पर सपरिवार श्रीराम कथा का रसपान करने वाले सभी मान्यवरों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

नवसारी के रामजी मंदिर में श्रमिक अन्नपूर्णा भोजन केंद्र का किया गया उद्घाटन

starmedia news

कुर्ला में श्री अम्बे महाकाली मंदिर का उद्घाटन

starmedia news

भक्ति ही मानव कल्याण का साधन –नीलमणि कृपालु दास महाराज

cradmin

Leave a Comment