12.8 C
New York
Thursday, May 2, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

गौरव शुक्ला ने बढ़ाया मनपा शाला का गौरव

विज्ञान पाठ्यपुस्तक की गलती की तरफ दिलाया ध्यान

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। साईं बाबा पथ , मुंबई पब्लिक स्कूल, परेल विलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी, गौरव अरविंद शुक्ला ने महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम संशोधन मंडल को पत्र लिखकर अंग्रेजी माध्यम की दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय एक गंभीर त्रुटि की तरफ ध्यान दिलाया। मंडल द्वारा गौरव की बात सही पाए जाने पर न सिर्फ विज्ञान की पुस्तक में सुधार किया गया अपितु मंडल ने गौरव को पत्र लिखकर धन्यवाद भी दिया। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थी ने विज्ञान की पुस्तक पढ़ते समय पाया कि पेज नंबर 81 पर बनाए गए एमिनो एसिड के एक चार्ट में एक चित्र को छोड़कर बाकी गलत बनाए गए थे। गौरव ने तत्काल मंडल को पत्र लिखा और इस गंभीर त्रुटि को दूर कराया। इस बारे में बात करते हुए संबंधित वार्ड की प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती वीणा सोनावणे ने बताया कि जो गलती मंडल के विशेषज्ञ और शिक्षक नहीं देख पाए, उस गलती को मनपा के एक छात्र ने बताकर साबित किया कि मनपा में पढ़ने वाले जीनियस विद्यार्थियों की कमी नहीं है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की डॉ योगेश दुबे के राष्ट्रहित कार्यों की सराहना

starmedia news

ज.क.ठा.से.समिति पदाधिकारियों ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

starmedia news

साढ़े सात किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी की जमानत याचिका खारिज।

cradmin

Leave a Comment