10.7 C
New York
Monday, May 6, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

धूमधाम से मनाया गया कोंकणी माता का वार्षिक महोत्सव 

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। मालाड पूर्व कुरार विलेज स्थित कोंकणी माता मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोंकणी माता सेवा समिति द्वारा कोंकणी माता का वार्षिक महोत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोउल्हास से मनाया गया। मंदिर प्रशासन समिति द्वारा पूर्वनियोजित व परंपरागत कार्यक्रम के तहत पहले दिन पीठपूजन व मूर्ति अभिषेक किया गया। इसके उपरांत दूसरे दिन नवचंडी पाठ व रात्रि में माता की ज्योत तथा जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और तीसरे दिन श्री सत्यनारायण भगवान की महापूजा व महाप्रसाद(भंडारे) का सफल व सुंदर आयोजन किया गया। कोंकणी माता सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी के अनुसार गत दो वर्षों के करोना काल के बाद इस वर्ष तकरीबन दस हजार से अधिक जनता ने महाप्रसाद का लाभ लिया।
वहीं श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सफलता का संपूर्ण श्रेय माता की कृपा, माता के भक्तों, सदस्यों, शुभचिंतकों, पदाधिकारियों व सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगियों देते हुए सभी का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। संस्था के संस्थापक सदस्य व सदा से मार्गदर्शन प्रदान करने वाले श्री रामाज्ञा तिवारी, संस्था के सचिव श्री गिरीशचंद्र चौबे और उनके पुराने मित्र संस्था के संस्थापक सदस्य रहे श्री अनंत कुमार शर्मा के पुराने अनुभव व समर्पण का भी भरपूर लाभ मिला। इसके साथ ही संस्था के कोषाध्यक्ष श्री आशेंद मिश्रा व पुजारी श्री संजोग तिवारी का भी मार्गदर्शन स्मरणीय रहा। कोकणी माता वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में समाज के सभी मान्यवरों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक व भाजपा नेता विनोद मिश्रा, पूर्व नगरसेवक व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत राव राणे, शिवसेना (बालठाकरे) के नेता वैभव भराडकर व पूर्व नगरसेवक आत्माराम चाचे व मनसे विभाग प्रमुख भास्कर परब व अन्य मान्यवरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वहीं इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य व शुभचिंतकों का भी भरपूर सहयोग रहा। जिसमें प्रमुख रूप से अधिवक्ता सुनील सिंह, श्रीमती आरती अशोक मिश्रा, मनीष शुक्ला, चंदू पांडे, सिराजुद्दीन शेख, गोविंद सोनी, ताबीज शेख, विनोद मिश्रा, पंकज शुक्ला, अजय सहानी, राजकुमार सोनी, संतोष गुप्ता, राजेश पाल, लालू सोनी, जतिन मकवाना, अजय सोनी, सोनू शुक्ला, अशोक शेट्टी, शुभम उपाध्याय (अंकित), हसन शेख, यश पाल, साहिल सोनी, हर्ष सिंह, राज मिश्रा,आशुतोष मिश्रा, हर्ष पाल, कुबेर सोनी, प्रयाग तिवारी, रुद्र तिवारी, अभिषेक तिवारी, सोनू शेख, आयुष सिंह, सक्षम सिंह व माता के जगराते के प्रायोजक रहे संतोष पाल का भी भरपूर सहयोग रहा। जबकि समिति के महिला मण्डल की ओर से श्रीमती माया तिवारी, श्रीमती बृजबाला तिवारी, श्रीमती सुधा तिवारी, श्रीमती नूतन राय व श्रीमती मनीषा सिंह का अपेक्षाकृत ममतामई सहयोग रहा।

Related posts

उमरगांव शहर विकास के पथ पर, 18.23 करोड़ के रिकॉर्ड विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास ।

cradmin

शिवसेना के उत्तर भारतीय नेताओं से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल परब

cradmin

जहाँ होता है सुंदरकांड का पाठ, वहां सुनने पहुंच जाते हैं हनुमान 

starmedia news

Leave a Comment