7.9 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्रविविध

भगवान राम और सीता का अद्भुत प्रेम प्रसंग सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर,

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। श्री राम सत्संग समिति द्वारा दहिसर में आयोजित 10 वीं संगीतमय श्री राम कथा के छठवें दिन भगवान श्रीराम और माता सीता ने जनकपुर में जब पहली बार एकदूसरे को देखा उस अद्भुत प्रसंग से श्रोता राम भक्त भाव विभोर हो गए। महान तेजस्वी राजकुमार श्री राम और माता सीता की इस भेंट का संगीत मय चित्रण कथा वाचक प्रख्यात मानस मर्मज्ञ और प्रकांड विद्वान पंडित श्री सुधीर जी महाराज ने बड़े ही सुन्दर दोहों और चौपाइयों के साथ किया।

छठवें दिन की श्री कथा के अवसर पर लालगंज उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, अरुण मिश्रा, राकेश, गणेश खनकर, डॉक्टर योगेश दूबे, बयार संस्था के सूर्यकांत उपाध्याय, अनिल मिश्रा, सतीश दूबे, प्रिंसिपल मीनाक्षी झा, विनोद शास्त्री, इंद्रसेन सिंह, राजकुमार यादव तथा संतोष पांडे विशेष रूप से उपस्थित हुए। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव तिवारी, महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी हरिशंकर तिवारी, पंडित कमलाशंकर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, जनार्दन दूबे, किरण सिंह, बी.एम. गुप्ता तथा अंकित उपाध्याय सहित श्री राम सत्संग समिति के सभी पदाधिकारियों एवम् सदस्यों का सहयोग विशेष उल्लेखनीय है। इस भव्य और दिव्य आयोजन का उत्कृष्ट एवम् सारगर्भित संचालन राजीव मिश्रा ने किया। बता दें कि 10 फरवरी 2023 तक चलनेवाली यह श्रीराम कथा जीएसबी ग्राउंड, एन एल कॉम्प्लेक्स, दहिसर पूर्व में आयोजित की गई है।

Related posts

श्रीकृष्ण अंबेडकर विद्यालय में मनाया गया अंबेडकर जयंती और वार्षिकोत्सव समारोह 

starmedia news

समरस फाउंडेशन ने किया राजेंद्र सिंह का सम्मान

cradmin

युवा कवि विकास द्विवेदी साहित्य गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

starmedia news

Leave a Comment