Star Media News
Breaking News
Newsमनोरंजनराजनीति

बांद्रा में उत्तर भारतीय संघ की फगुआ और फूलों संग होली कार्यक्रम संपन्न

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ, मुंबई की तरफ से मंगलवार को बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन परिसर में फगुआ और फूलों के संग होली उत्सव का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश-बिहार के किसी गांव की होली की याद दिलाने वाले इस आयोजन पर इंद्र देव की कृपा भी रिमझिम फुहारों के रूप में बरसी। फुहार.. फगुआ और फूलों की खुशबू से संपूर्ण परिसर महक उठा और आम से लेकर खास लोग एक यादगार उत्सव का गवाह बनने पर प्रफुल्लित नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग शरीक हुए।
उत्तर भारतीय संघ का पूरा परिसर उत्तर प्रदेश-बिहार के किसी गांव की तरह दिख रहा था। गांव के छोटे- छोटे घर, कुआं, घास काटने की मशीन सहित अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर की बड़ी आकर्षक तस्वीर लगाई गई थी। कार्यक्रम के आयोजक और उत्तर भारतीय संघ के अध्‍यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि हम गांव के लोग हैं और होली अपने गांव की ही मनाना चाहते हैं, लेकिन समय के अभाव और आर्थिक दिक्‍कतों के चलते लोग गांव नहीं जा पाते, ऐसे में हमने यहां गांव की थीम पर आधारित सजावट की, ताकि यहां आए लोग अपने गांव को मिस नहीं करें। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे हमारे अंदर काम करने का जज्बा पैदा होता है। हम मुंबई महानगर प्रदेश (एमएमआर) के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे न्याय दिलाना चाहते हैं। संघ ने मीरा रोड और ठाणे-कल्‍याण परिसर में संघ भवन बनाने का संकल्प लिया है, ताकि वहां गरीब उत्तर भारतीय समाज के लोगों के बेटे-बेटियों की शादी और अन्य समारोह आयोजित हो सके। हम चाहते हैं कि उत्तर भारतीय संघ से सभी दल और समाज के लोग जुड़े। हम सभी त्यौहार एक साथ मनाना चाहते हैं, हम मराठियों के साथ मिलकर गुढीपाडवा मनाना चाहते हैं। हमने कभी राजनीति के बारे में सोचा नहीं है।कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर पूर्व दिल्‍ली के सांसद और भोजपुरी सिने अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि होली उल्लास-आनंद के लिए जानी जाती है। आरएन सिंह के देवलोक गमन के बाद उनके पुत्र संतोष आरएन सिंह उत्तर भारतीय संघ के कार्यों को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। इस कार्यक्रम में भी आरएन सिंह कहीं न कहीं मौजूद रहकर हमें आशीर्वाद प्रदान कर रहे होंगे। इसके पहले मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिने स्टार और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ मिलकर फगुआ की तान छेड़ी, इससे माहौल और भी रंगीन हो गया।
निरहुआ ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंच से भगवान श्री राम मंदिर का भव्य नजारा दिख रहा है और जल्द ही मंदिर निर्माण की मनोकामना पूरी होगी। पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ के अध्‍यक्ष के रूप में संतोष आरएन सिंह अच्‍छा काम कर रहे हैं। उन्होंने मराठी और उत्‍तर भारतीय समाज में एकता लाने पर बल दिया। लोक गायक सुरेश शुक्‍ला ने फगुआ और अन्‍य गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया।‍ उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के विशेष आमंत्रण पर भारतीय मूल के नीदरलैंड निवासी शिवशंकर छेदी सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढा, विधायक राजहंस सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अजय सिंह, शिवसेना ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे, एडवोकेट आरपी पांडे, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

Related posts

उमरगांव शहर विकास के पथ पर, 18.23 करोड़ के रिकॉर्ड विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास ।

cradmin

अंबाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के कार्यक्रम के अवसर पर वापी में 51 लाभार्थियों को ई-गृहप्रवेश कराया गया। 

cradmin

मध्य प्रदेश के दो बड़े अधिकारियों का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

cradmin

Leave a Comment