26.6 C
New York
Wednesday, May 8, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsक्राइममहाराष्ट्र

माणिकपुर पुलिस ने 16 वर्ष बाद हत्यारों को उत्तराखंड से किया गिरफ्तार

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

वसई। मणिपुर पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो 16 वर्ष पहले आर्थिक लेनदेन के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पूरण सिंह प्रताप सिंह उन्योनी तथा मोहन सिंह प्रताप सिंह उन्योनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने 13 दिसंबर 2007 को सुबह 8:45 बजे संजय विनोद झा नामक एक व्यक्ति की आर्थिक लेनदेन के चलते हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अपराध को छिपाने के लिए दोनों ने उसकी लाश झाड़ियों में फेंक दी थी। मानिकपुर पुलिस को मिली कामयाबी पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे तथा सहायक पुलिस आयुक्त अमोल मांडये के मार्गदर्शन व पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख के निर्देशन में, पुलिस उपनिरीक्षक शिवाजी खाड़े, उमेश भागवत, पुलिस हवलदार अशोक पाटिल, मुकेश तटकरे, शंकर शिंदे, सचिन खेड़े तथा अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रियता के चलते मिली।

Related posts

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बीफ खाने की बात पर भड़की शिवसेना

starmedia news

77वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में नारी शक्ति ने अपनी क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया

starmedia news

लायंस क्लब ऑफ मुंबई ने किया डॉ मंजू लोढ़ा का सम्मान

starmedia news

Leave a Comment