19.6 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
EventsNewsउत्तर प्रदेशप्रदेश

श्रीकृष्ण अंबेडकर विद्यालय में मनाया गया अंबेडकर जयंती और वार्षिकोत्सव समारोह 

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
गाजीपुर। गाजीपुर के भदेसर, बैरान में स्थित स्व. सुबेदार शिव कुमार तिवारी द्वारा स्थापित श्री कृष्ण अम्बेडकर विद्यालय में हर साल की तरह इस बार भी वार्षिकोत्सव और अम्बेड़कर जंयती मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्षा सपना सिंह और साथ में जिला पंचायत सदस्य फेकू यादव उर्फ गांधी जी उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्षा सपना सिंह ने वहां मौजूद सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया और साथ ही उनके हाथों पुरस्कार वितरीत किया गया।
देश में महिलाओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए :- सपना सिंह 
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा सपना सिंह ने बच्चों को नारीशक्ति के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के भविष्य को ये समझाने की कोशिश भी की कि अब हमारे देश की महिलायें लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। अब समय आ गया हैं कि महिलाओं को भी कम न समझा जाये। और अब महिलाओं को भी पूरा सम्मान मिलना चाहिये। समय के साथ साथ अब महिलायें सशक्त हो रही हैे और अपने हक की लड़ाई वो खुद लड़ भी रही हैं। यही वजह हैं कि अब समाज में उन्हें भी सम्मान की नजरों से देखा जाता हैं। अगर इसी तरह महिलायें आगे बढ़ती रही तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे देश की ओर देखने वाली हर निगाहों में हमारे देश की महिलाओं की प्रति सम्मान होगा।
देश की राजनीति और अन्य पदों पर नारी शक्ति ने झंडा गाड़ा:- सपना सिंह 
अध्यक्षा सपना सिंह ने बेटीयों का हौसला बढ़ाने के लिये अपने ही जनपद का उदाहरण सामने रखा। उन्होंने बेटीयों को बताया कि आपके ही जिले की मैं हूं और आज मैं जिला पंचायत अध्यक्षा हूं। मैंने भी राजनीति में महिला होने के बावजूद अपना एक वजूद बनाया हैं। सपना सिंह ने ये भी बताया कि वर्तमान में गाजीपुर जिले के डीएम सहित 3 और महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं ने ही झंडा गाड़ रखा है।
श्री कृष्ण अम्बेडकर विद्यालय का उद्देश्य:-
जैसा नाम से ही पता चल जाता हैं कि इस विद्यालय के नाम में ही भगवान कृण्ण और हमारे संविधान के जनक अंबेडकर जी का नाम आ जाता हैं। इससे ही उद्देशय समझ में आ जाता हैं। इस श्री कृष्ण अंबेडकर विद्यालय की स्थापना भगवान श्री कृण्ण और बाबा साहेब अंबेडकर की साकारात्मक सोच के साथ ही की गई हैं। इस विद्यालय को मूल उद्देश्य सभी गरीब बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिल सके। इस विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ललन तिवारी जी हैं।  जो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम ए औऱ बी एड की शिक्षा ग्रहण की हैं। उन्हीं की अगुवाई में शिक्षित अध्यापकों के द्वारा बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जा रही हैं।
विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक के बारे में :-
विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक डॉ. धरनीधर तिवारी जी हैं। जिनकी सोच की वजह से आज इस बेहतरीन विद्यालय का संचालन हो रहा हैं। डॉ. तिवारी गाजीपुर के भदेसर के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान में डॉ तिवारी दिल्ली में रह रहे हैं। डॉ तिवारी जी अर्थशास्त्र में डाक्टरेट की उपाधि ली है। डॉ तिवारी केन्द्र सरकार में लगभग 37 सालों से ज्यादा अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ डी डी तिवारी जी केन्द्र सरकार के एमएसएमई विभाग के अस्सिटेट डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। रिटायर होने के बाद वर्तमान में डॉ डी डी तिवारी केंद्र सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी में कन्सलटेन्ट व एकाउन्ट विभाग के मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। डॉ डी डी तिवारी ने बताया कि जब हम छोटे थे औऱ गांव में रहते थे तब उस समय पढ़ाई के लिये कोई अच्छा स्कूल पूरे जिले में नहीं था। उस समय डॉ तिवारी बहुत अभाव में किसी तरह से पढ़ कर इस मुकाम तक पहुचें। तभी से उनके मन ये चल रहा था कि अपने गांव के बच्चों के लिए कुछ किया जाये। तभी अचानक 1989 में गीता में लिखे कुछ ज्ञान की बातें याद आ गई और इसी क्रम में बाबा साहेब अम्बेड़कर की कुछ कही हुई बाते प्रेरणा के रूप में सामने आ गई और उसी क्षण इस विद्यालय की स्थापना की नींव रख दी गई। डॉ डी डी तिवारी ने बताया कि आज हम सब के लिये गौरव का क्षण हैं कि आज बाबा साहेब और भगवान श्री कृष्ण के सोच के अनुरूप के विद्यालय सुचारू रूप से चल  रहा हैं। जिला पंचायत अध्यक्षा सपना सिंह ने हमारे विद्यालय में आकर हम सब का गौरव बढ़ाया हैं।

Related posts

शिव जयंती पर नवकुंभ द्वारा हुआ कवि सम्मेलन

starmedia news

विदेशों में अध्ययन और रोजगार के अवसरों पर एक मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। 

cradmin

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

starmedia news

Leave a Comment