10.2 C
New York
Sunday, May 5, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsउत्तर प्रदेशप्रदेश

विवाह का मंडप छोड़कर दूल्हा भागा , मच गया हड़कंम

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

जौनपुर। जौनपुर जनपद में विवाह का मंडप छोड़ भागे दूल्हे ने शादी से इन्कार किया। वहीं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझाया गया । जानकारी के अनुसार बिंद गांव में शनिवार को बेलवा मछलीशहर से बारात आई थी। जयमाल कार्यक्रम के प्रारंभ में लड़का शौच का बहाना बनाकर मंडप छोड़कर भाग निकला। अगुआ ने आशंका व्यक्त करते हुए लड़की के घर वालों को बताया और लड़के को वापस मंडप में लाकर विवाह करने की बात कही गई। इस पर लड़का विवाह करने को राजी नहीं हुआ। तभी लड़की के घर वालों एवं प्रधान ने उक्त घटनाक्रम की सूचना पराऊगंज चौकी पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया। लड़की के घर वालों द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के बाद उक्त प्रकरण में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया गया और बिन ब्याहे बाराती अपने घर लौट गये। उक्त घटना की खबर क्षेत्र में का चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा शिक्षाविद जगदीश दुबे का आकस्मिक निधन

starmedia news

वहां ढांचा ढहते देर नहीं लगती, जहां निर्माण में भ्रष्टाचार और तकनीकी खामी हो,

starmedia news

चांदिवली में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

starmedia news

Leave a Comment