11.4 C
New York
Saturday, May 4, 2024
Star Media News
Breaking News
Election Newsदमन दीवदादरानगर हवेलीसंघ प्रदेश

दमन में किस पर सजेगा ताज , सस्पेंस बरकरार

26 मई को संघ प्रदेश दमन नगरपालिका  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का होना है चुनाव:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
दमन। संघ प्रदेश दमन में दमन नगर पालिका क़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ताज किस पर सजेगा , इसको लेकर स्थानीय लोगों और नेताओं में सस्पेंस बरकरार है।
     आगामी  26 मई को नगर निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष क़े चुनाव हैं , जिस के मद्देनजर बीजेपी प्रदेश कार्यालय सहित पार्टी आलाकमान कार्यालय में सुगबुगाहट तेज हो गई है।
      चूंकि  बीजेपी आलाकमान हमेशा अलग तरह के फैसले ले कर सभी को हैरान कर देती है। इस बार भी लोगों में संशय बरकरार है ।
    संक्षेप में बात करें तो , दमन नगर पालिका क़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ढाई साल का होता है। वर्तमान कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो जायेगा। जिसके बाद अगले ढाई साल क़े लिए नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।
   आंकड़ों की बात करें  तो दमन नगर पालिका मे भारतीय जनता पार्टी क़े 11 सदस्य है ,पार्टी के पास बहुमत का स्पष्ट  आंकड़ा है।
 जबकी विपक्ष क़े कुल 4 सदस्य ही है। इस गणित से तो बीजेपी का ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होना तय है।
   वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी क़े सदस्यो की बहुमत क़े कारण  दमन नगर पालिका मे अध्यक्षा सोनलबेन पटेल और उपाध्यक्ष आशीष टंडेल कार्यभार संभाल रहे  है .
    दमन नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर वर्तमान लॉबी अपने चहेते सदस्यो को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए जुटी है।
   प्रदेश में लोकचर्चा है की ,जनता के मनपसंद नेता के चेहरे पर ही मुहर लगा कर बीजेपी  आने वाले चुनावो मे  अपना दबदबा फिर कायम रख सखती है वरना पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है
    कई निराश नेताओं ने दबे जुबान में कह रहे हैं,की  प्रदेश बीजेपी क़े हाथों में कुछ नहीं है, पार्टी  आलाकमान का निर्णय ही अंतिम होगा।
    लोगों में यह भी चर्चा है की  कर्नाटक के चुनावो में आए नतीजों के बाद कई नेता भविष्य में कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे है। क्योंकि लोकतंत्र में जनता का कोई भरोसा नहीं है , कब किसे अर्श से फर्श तक पहुंचा दे।
  पार्टी के भीतर भी यह प्रश्न उठने लगा है की ”  क्या प्रदेश की जनता मान ले ,  प्रदेश बीजेपी केवल  नाम की पार्टी है जिससे जिला पंचायत और दमन नगर पालिका क़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को खुद चुनने का अधिकारी नहीं है ???

Related posts

केराकत नगर पंचायत पर निर्दल ने किया कब्जा

starmedia news

रमेश चंद्र मिश्र ने की भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह को जिताने की अपील

starmedia news

निर्वाचन आयोग ने किया पांच राज्यों में चुनाव की तिथियों का ऐलान, 7 नवंबर से होगा मतदान और 3 दिसंबर को होगी मतगणना:

starmedia news

Leave a Comment