13.7 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
EventsNewsउत्तर प्रदेश

भगवान को न मानना तमोगुण का प्रभाव–मनोज शास्त्री

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

जौनपुर। समाज में बढ़ते तमोगुण के चलते अनेक तरह की विकृतियों का निर्माण हो रहा है। लड़ाई झगड़े बढ़ रहे हैं। हत्या, बलात्कार , लूटपाट जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तमोगुण के चलते ही लोग ईश्वर से विमुख हो रहे हैं। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सम्मनपुर गांव में पंडित इंद्रेश तिवारी के यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ से बोलते हुए आचार्य मनोज शास्त्री ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से मनुष्य में सतोगुण का विकास होता है और तमोगुण का नाश होता है। 11 जून से चल रही कथा का समापन 18 जून को हवन एवं महाप्रसाद के साथ संपन्न होगा। भारी संख्या में क्षेत्रीय जन कथा का आनंद उठा रहे हैं। आज की कथा में उपस्थित प्रमुख लोगों में राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्णदेव दुबे, डॉ राजेंद्र तिवारी,पूर्व प्राध्यापक अनिल दुबे, हर्षू पाठक, प्रबंधक सुभाष दुबे, काशीनाथ तिवारी, योगेंद्र नाथ दुबे, विवेक, श्रवण तिवारी, सुशील तिवारी, जय नारायण तिवारी, समाजसेवी दयाशंकर तिवारी, हरेराम यादव आदि का समावेश रहा। पंकज तिवार, नीरज तिवारी समेत पूरा परिवार लोगों की सेवा में लगा हुआ है।

Related posts

डॉक्टरों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए डॉक्टर्स सेल बनाएगी शिवसेना। 

cradmin

भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने कथा है श्री राम कथा – जयानंद सरस्वती महाराज

starmedia news

डॉ मंजू लोढ़ा ने की महिला गृह उद्योग की सराहना। 

cradmin

Leave a Comment