13.1 C
New York
Sunday, May 5, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsउत्तर प्रदेश

अनिल कुमार राही की साहित्यिक यात्रा का तीसरा पड़ाव

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

लखीमपुर-खीरी। साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही साहित्य की सेवा एवं साहित्य का उत्तरोत्तर विकास के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अमेठी,लखनऊ,सीतापुर,खीरी लखीमपुर की साहित्यिक यात्रा हो चुकी। राही जी लखीमपुर खीरी साहित्यकारों के गढ़ में पहुंचे जहां राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार अपनी प्रतिभा को फैला रहे हैं। वहां साहित्यकारों के साथ साहित्य के विकास एवं संस्था के हितार्थ परिचर्चा हुई। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि साहित्यिक परिचर्चा के पश्चात नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर के आयोजन,संयोजन में टी. डी. मेरोरियल एकेडमी,मोहम्मदी खीरी में‌ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के आगमन पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश मिश्र छंदकार ने की‌ तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह सहसंस्थापक अनिल कुमार राही,लखनऊ से पधारे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह प्रबल उपस्थित थे। राजकिशोर मिश्र के संचालन में आकाश त्रिपाठी, विनय आनंद, प्रशांत मिश्रा प्रशांत,गोविंद कुमार गुप्ता,राज बहादुर पाण्डेय निर्भीक, उत्कर्ष शुक्ला यूके,राकेश मिश्रा छंदकार,राज किशोर मिश्र,योगेश मिश्रा युग,देव वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा,रामसागर वर्मा,सुरेंद्र कुमार राठौर आदि ने अपने मनोरम काव्य पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया।अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा सभी कवि कवयित्रियों का नव कुम्भ पट्टिका,अंग वस्त्र, साहित्य सारथी सम्मान तथा नव कुम्भ पत्रिका देकर सम्मानित किया गया तथा लखीमपुर से पधारे संस्था के सचिव धीरेंद्र वर्मा धीर ने अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात सभी आगंतुक कवि कवयित्रियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts

मामूली बात को लेकर हुई विवाद में युवक की गई जान

starmedia news

‘મહા’ વાવાઝોડા સામે આગોતરા આયોજન માટે વલસાડ ડિઝાસ્ટરની બેઠક મળી

cradmin

पटेल बेवरेजेस ( डिवाइन एक्वा ) को नोटिस, पदार्थो की गुणवत्ता को लेकर नोटिस जारी। 

cradmin

Leave a Comment