13 C
New York
Wednesday, May 1, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsउत्तर प्रदेशक्राइम

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के आरोपी विधायक अभय सिंह हुए कोर्ट में पेश

पूर्व सांसद धनंजय सिंह और अभय सिंह
MP-MLA कोर्ट में सुनवाई के बाद बढ़ी तारीख, अब 11 जुलाई को वादी-प्रतिवादी तलब
स्टार मीडिया न्यूज 
रिपोर्ट – राजन कुमार, 
जौनपुर। जौनपुर जनपद के वाराणसी कैंट क्षेत्र में करीब 21 साल पहले जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के केस में शनिवार को सुनवाई हुई। एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की कोर्ट में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह पेश हुए। जबकि केस का दूसरा आरोपी विनोद सिंह कोर्ट नहीं पहुंचा। जज ने सुनवाई के बाद 11 जुलाई की तारीख तय की और सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि वारादात में घायल धनंजय सिंह ने वर्तमान में विधायक अभय सिंह तथा अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।शनिवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट में एडीजे अवनीश गौतम ने सुनवाई की। कोर्ट की पुकार पर अधिवक्ता अनुज यादव के साथ विधायक अभय सिंह पेश हुए। वहीं पुकार में सह आरोपी विनोद सिंह के पेश नहीं होने की सूचना दी गई। इसके अलावा अन्य आरोपियों के अदालत में नहीं आने पर जज ने नाराजगी जताई और सुनवाई की अगली तारीख 11 जुलाई तक टाल दी है। वर्ष 2002 में नदेसर में हुए जानलेवा हमला में विधायक अभय सिंह और एमएलसी विनीत सिंह सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं।
2002 में नदेसर में हुआ था तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह पर जानलेवा हमला:
तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह रारी जौनपुर अपने साथियों के साथ सफारी गाड़ी से परिवार के सदस्य रामजी सिंह की पत्नी को कबीरनगर अस्पताल से देखकर वापस जौनपुर लौट रहे थे। तभी 4 अक्टूबर 2002 की शाम छह बजे जैसे ही नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाहाल के पास पहुंचे तभी वहां टाटा सफारी और एक बोलेरो पहले से ही ख़डी थी। जिनमें अभय सिंह राजेपुर महराजगंज फ़ैजाबाद निवासी 4-5 साथियों के साथ इन गाड़ियों से स्वचालित असलहे रायफल बंदूक लिए उतरे, और अभय सिंह ने ललकारते हुए कहा की यही धनंजय सिंह है मारो। इसके बाद  हाथ में लिए पिस्टल से जान से मारने कि नियत से गोली चलाने लगे और गाड़ी सामने ख़डी कर दी। तभी बोलेरो से एक आदमी उतरकर फायर करने लगा और बाजार में भगदड़ मच गई। सभी इधर उधर भागने लगे और दुकानें बंद करने गले। वहीं साथ में रहे गार्ड ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई उसके बाद अभय सिंह और उनके साथियों ने भी गोली चलाई जिसमें धनंजय सिंह घायल हो गए थे। जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, गनर बासुदेव पाण्डेय था। ड्राईवर दिनेश गुप्ता अभय सिंह एवं उसके साथियों द्वारा गोली चलाने से घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी आ गई इस दौरान अभय व उसके साथी अपने वाहनों से भाग गए।
पूर्व सांसद ने बताया छात्र जीवन से है रंजिश:-
धनंजय सिंह ने तहरीर में कहा है कि अभय से छात्र जीवन से ही रंजिश है और कई बार उन्हें मारने की कोशिश कर चुका है। मैं अभय सिंह व उसके साथियों को पहचाना है और सामने देखकर पहचानने की बात भी कही थी। धनंजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अभय सिंह का यूपी में आतंक है। व्यापारियों से रंगदारी वसूलता है। भाड़े पर हत्या करता व करवाता है। वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिसवालों ने सिंह मेडिकल रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया था। इस मामले में ग्राम बसका सिकरारा जौनपुर निवासी धनंजय सिंह कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जबकि इस मामले में अभियोजन व वचाव पक्ष की तरफ से गवाही पूरी हो चुकी है। शनिवार को इस मामले में अभय सिंह का बतौर आरोपी सीआरपीसी 313 का बयान दर्ज कराने के लिए तारीख तय की गई थी। परंतु एक आरोपी विनोद सिंह के पिता का निधन होने से उनके नहीं आने पर अब अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 11 जुलाई तय की है ।

Related posts

एक्ट्रोसिटी के मामले में आरोपी भाजपा लघुमती मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

starmedia news

वलसाड जिला के किसानों के लिए दिनांक 7 अगस्त को खुलेगा किसान पोर्टल

starmedia news

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई के हाथों प्राकृतिक कृषि कौशल्य प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया गया 

starmedia news

Leave a Comment