-7.5 C
New York
Monday, Jan 20, 2025
Star Media News
Breaking News
National News

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने मनाया हिंदी दिवस। भव्य कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन। 

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने मनाया हिंदी दिवस। भव्य कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।

मुंबई। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजि) के तत्वधान में बुधवार दिनांक 14 सितंबर 2022 हिंदी दिवस के उपलक्ष में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया। जिसका संयोजन ममता राजपूत हीर ने की तथा मंच संचालन संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने की। सह-संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के मार्गदर्शन में रखा गया।जिसकी अध्यक्षता देवरिया से वरिष्ठ साहित्यकार राम बहादुर अधीर पिंडवी ने की। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

उपस्थित साहित्यकारों में आनंदी सिंह रावत,पंकज कुमार अमन, धीरज कुमार, श्रीविभा तैलंग,सूर्य प्रकाश त्रिपाठी वागीश,योगमाया शर्मा,मंजू कोसरिया मेघा, नूतन सिंह कनक,ममता सिंह अनिका,सीमा पांडे मिश्रा, शकुंतला ट्रेलर, अनिल कुमार वर्मा मधुर,धीरेंद्र कुमार वर्मा धीर,सुखराम शर्मा सागर,रामजी लाल वर्मा,रमेश चंद्र नंदवंशी,सर्वेश कांत वर्मा,राज बहादुर राना, सावित्री सुमन, इंदु भोला मिश्रा, हिमांशु पाठक प्रहरी,शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र, सत्यभामा सिंह,हरवेंद्र सरल फर्रुखाबादी, आर के खत्री, माता प्रसाद शर्मा एवं लक्ष्मी नारायण सेन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कवि सम्मेलन के अंत में संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने अपना वक्तव्य किया पोस्ट

starmedia news

जागरूकता के बावजूद निराशा,  बाल विवाह के मामले में चौथे स्थान पर महाराष्ट्र। 

cradmin

एविएशन सेक्टर में टाटा ग्रुप का नया दांव, एयर इंडिया की छवि बदलने की कोशिश में टाटा ग्रुप। 

cradmin

Leave a Comment