14.2 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
News

अध्यक्षीय प्रणाली से चलती है भाजपा – एड अखिलेश चौबे

भायंदर। भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है। भाजपा में अध्यक्ष ही सुपर पाॅवर होता है, उसके निर्देश पर चलना ही सभी कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है। यह बातें भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव एड अखिलेश चौबे ने मीरा-भायंदर जिला कार्यालय में युवा कामगार नेता प्रवीण राय को जिला सचिव का नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कही। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज (दरोगा) पांडेय, महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह राजपूत, जिला मीडिया संयोजक भरत मिश्रा, उत्तन मंडल अध्यक्ष शैलेश म्हामुणकर, सृष्टि मंडल के समन्वयक नवीन सिंह, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला महामंत्री गुड्डू तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, जसप्रीत सिंह सेठी, आशुतोष मिश्र, नितेश झा, बिपिन सिंह, गजानन चतुर्वेदी, हेमंत मकवान समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका अनीता परमार ने एड अखिलेश चौबे की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास के नेतृत्व में भाजपा में प्रवेश किया। अखिलेश चौबे ने कहा कि जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास के नेतृत्व में पार्टी बहुत अच्छा काम कर रही है, जिसे मजबूत बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रवीण राय जैसे युवा बखूबी निभाएंगे। चौबे ने कहा कि एड रवि व्यास के नेतृत्व में पूरे शहर में भाजपा युवाओं की पार्टी नजर आ रही है, जो शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी के जरिए पार्टी को नुकसान पहुंचाने का असफल प्रयास करने वालों पर प्रदेश नेतृत्व की पैनी नजर है, और ऐसे लोगों को सही समय पर सबक सिखाया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हम पार्टी के विस्तार और जनाधार बढ़ाने में कार्यकर्ताओं की टीम के साथ जुटे हुए हैं, और प्रतिदिन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के साथ-साथ आम नागरिकों का प्रवेश भाजपा में हो रहा है। उन्होंने एड अखिलेश चौबे को विश्वास दिलाया कि आगामी मनपा चुनाव में भाजपा अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर काबिज होगी। रवि व्यास ने प्रवीण राय को अपना पुराना मित्र बताते हुए कहा कि उनके भाजपा में आने से खासकर कामगारों को पार्टी से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण में हमें पूर्ण कामयाबी मिलेगी। नवनियुक्त जिला सचिव प्रवीण राय ने कहा कि अपने राजनीतिक गुरू विधायक प्रवीण दरेकर एवं मार्गदर्शक एड अखिलेश चौबे के मार्गदर्शन में युवा एवं जुझारू जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास के नेतृत्व में काम करने का अवसर मुझे मिला है, जिससे मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। प्रवीण राय ने व्यास के नेतृत्व में भाजपा की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं ताकत से काम करने की प्रतिबद्धता इस अवसर पर जताई।

Related posts

रेलवे कारखाने में राम भक्तों ने लगाए जयकारे

cradmin

महिलाओं की रामलीला में उमड़ा जन सैलाब।

cradmin

आंग्ल कैलेंडर ईसाई नववर्ष पर परिचर्चा एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन संपन्न. 

cradmin

Leave a Comment