15.8 C
New York
Wednesday, Mar 22, 2023
Star Media News
Breaking News
News

महावीर स्वामी देरासर महिला मंडल की चौथी वर्षगांठ पर आरती की थाली प्रतियोगिता का आयोजन। 

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। जैन समाज की प्रबुद्ध महिलाओं के संगठन महावीर स्वामी देरासर महिला मंडल की चौथी वर्षगांठ पर 20 दिसंबर को आकर्षक आरती की थाली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर उनकी पुस्तक अनकही कहानियां के बारे में भी जानकारी दी गई।

आकर्षक आरती थाली प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सविता जैन को, द्वितीय पुरस्कार सुनिता बचावट को तथा तीसरा पुरस्कार आरती बचावट को मिला। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ मंजू लोढ़ा, सचिव सरिता जैन, मंजुला उत्तम साकरिया,सरोज कोठारी तथा इंदिरा खिमेसरा रहीं। महिलाओं ने जिस तरह से पूजा की थालियों को सजा कर लाया था ,वह देखने लायक था। आकर्षक रंगोली के साथ पूजा के दीप भी थाली में सजाए गए थे।

Related posts

वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर मनाई गई जननायक की पुण्यतिथि

starmedia news

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई को विवादों के कटघरे में खड़ा करना सर्वथा निंदनीय। 

cradmin

विक्रम प्रताप सिंह को मिली उत्तर प्रदेश शिवसेना प्रभारी की जिम्मेदारी

starmedia news

Leave a Comment