स्टार मीडिया न्यूज,
रिपोर्ट – राजन कुमार,
जौनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर पर बुधवार को चलायी गयी गोली की घटना से नाराज सैकड़ो कार्यकर्ता गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जेसीज चौराहे पर बैनर पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पुलिस के समझाने पर आगे रवाना हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किए। आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जुलूस पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रही। उनके आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। जुलूस कचहरी से जोगियापुर, ओलनदगंज, जेसीज होते हुए कचहरी पहुंचा। इस दौरान भीम आर्मी के जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार भारती ने कहा कि दलित की उठ रही आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। सरकार चन्द्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराया जाय। अपराधी देश व प्रदेश छोड़कर नहीं गए। यहां पर खुलेआम हत्या हो रही है। सरकार से मांग है कि समानता की बात की जाय। संवैधानिक तरीके से हम लड़ाई लड़ रहे है। इसके बाद हमारी मांगे पूरी करों। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।