13.4 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

अखिल भारतीय धोबी समाज द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस,Republic Day celebrated by All India Dhobi Samaj

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। अखिल भारतीय धोबी समाज, मुंबई द्वारा बोरीवली संस्था कार्यालय दहिसर पर संस्था अध्यक्ष राम‌आत्मा साहेब लाल कनौजिया की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य , विभाग प्रमुख व वार्ड प्रमुख उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों के रूप में नाशिक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने वाले कृष्ण कुमार कनौजिया, उत्तर प्रदेश की धरती से महाराष्ट्र की धरती पर पधारे संस्था के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एड राकेश कुमार आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एड अरूण कुमार कनौजिया वडाला से समाजसेवी कमलेश चौधरी ,वाशी से समाजसेवी सुनील कनौजिया शामिल हुए।

ध्वजारोहण एडवोकेट राकेश कुमार आर्य के हाथों से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव गामा प्रसाद रजक ने सभी आए हुए अतिथियों , कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों, विभाग प्रमुख व वार्ड प्रमुख गण को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।

Related posts

मुंबई में चल रहे है 210 अवैध स्कूल, सबसे अधिक 84 स्कूल देवनार में अंग्रेजी माध्यम के 179 स्कूल

starmedia news

 सुप्रसिद्ध कवि राजेश जोशी के हाथों किया गया “सिवान में बांसुरी” का विमोचन

starmedia news

मुंबई पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई

starmedia news

Leave a Comment