15.8 C
New York
Wednesday, Mar 22, 2023
Star Media News
Breaking News
Awardsगुजरात

महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा संध्या ग्रुप आफ कंपनी को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड प्रदान किया गया

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो ,

वापी। मुंबई के मालाबार स्थिति राजभवन में मिड-डे महाराष्ट्र गौरव अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी को किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी विशेष रूप से उपस्थित थे। वहीं इस कार्यक्रम में वापी व सरीगाम की प्रसिद्ध कंपनी संध्या ग्रुप को भारत में सर्वश्रेष्ठ रसायन एवं कृषि रसायन निर्माण कंपनी का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर कांतिलाल कोली को प्रदान किया गया। संध्या ग्रुप आफ कंपनी को यह अवार्ड दिए जाने की खबर मिलते ही संध्या समूह वापी और सरीगाम के सभी कर्मचारी, अधिकारी व मित्रगण तथा परिवार के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related posts

नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के बी. एससी. में 20 दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण आयोजित किया गया

starmedia news

जिला विकास अधिकारी मनीष गुरवानी द्वारा प्रदेश में पहली बार वलसाड जिले के 502 विद्यालयों में किशोरी स्वाभिमान परियोजना का शुभारंभ,

starmedia news

धरमपुर के मांकड़बन में प्रथम सामूहिक लग्नोत्सव में 30 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

starmedia news

Leave a Comment