13.4 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्रविविध

वरिष्ठ नागरिक मंडल द्वारा होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन संपन्न

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

ठाणे। महानगर मुंबई के समीप जिला ठाणे शहर के कल्याण पश्चिम में वरिष्ठ नागरिक मंडल कल्याण सभागृह रानी लक्ष्मीबाई उद्यान, सिंडिकेट चौराहा में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह के साथ भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार दिनांक 11 मार्च 2023 को किया गया। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय मंत्री ऋषि कुमार मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार विजय पंडित एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार रामस्वरूप साहू,भारतीय जन भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष रामप्यारे रघुवंशी, नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार राही,मुंबई के साहित्यिक संस्थाओं के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप,कवियत्री श्रीमती निलांबरी बापट मुख्य रूप से उपस्थित थी।मंच का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार,हास्य के कवि सत्यदेव विजय ने की।उपस्थित साहित्यकारों में मुंबई महानगर से अफ्सर दख्खिनी,संजय द्विवेदी,रामस्वरूप साहू, प्रकाश पाटिल,माधुरी वैद्य,स्वाति नातू, सुमित्रा गुप्ता,परमजीत सिंह,जगदीश उपाध्याय,मदन कुमार उपाध्याय,पांडे सुशील, श्याम बिहारी पाण्डेय,श्रीमती विजया शिंदे, कौशल्या पाटिल,महेंद्र मिश्रा,रमेश आह्वाड, आशा शिरुडे आदि उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान संस्था के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया।समारोह का अंत राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया तथा संस्था ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

महिला दिवस के उपलक्ष में स्त्री रोग संबंधी समस्या पर सेमिनार एवं हरिया एल.जी. रोटरी अस्पताल के साथ एमओयू किया गया

starmedia news

हिंदी भाषा के उत्थान के लिए राष्ट्रीय संचेतना समारोह संपन्न। 

cradmin

पंचमुखी बालाजी धाम के आंठवे वर्धापन दिवस तथा हनुमान जन्मोत्सव पर हुए कई भव्य कार्यक्रम

starmedia news

Leave a Comment