20.4 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
News

स्व.धर्मा देवी उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि। 

भायंदर। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक तथा मीरा भायंदर के समाजसेवी अरविंद उपाध्याय की मां, स्व. धर्मा देवी आशाराम उपाध्याय की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मीरा रोड के कनाकिया रोड स्थित शहनाई सभागृह में सुंदरकांड पाठ एवं भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।उपस्थित लोगों ने स्व धर्मा देवी उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपस्थित गणमान्य लोगों में राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, मीरा भायंदर की विधायक गीता जैन, मछली शहर के सांसद बीपी सरोज के पुत्र प्रमोद सरोज, विजय पंडित, डॉ राधेश्याम तिवारी, डॉ हृदय नारायण मिश्र, विमल दुबे, वरिष्ठ पत्रकार राजदेव तिवारी, चंद्रकांत दुबे, अरुण उपाध्याय, भरत मिश्रा,आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, भाजपा नेता अमरजीत मिश्र, पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे , शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, पूर्व नगरसेवक विजय राय, नीला सोंग्स, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, एडवोकेट डीके पांडे ,कमलेश दुबे, गायक सुरेश शुक्ला, सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत करने वाले गायक राजेश मिश्रा, रॉकस्टार गायक मोहन राठौड़, गायिका साक्षी तिवारी,भाजपा नेता उमाशंकर तिवारी ,उपेंद्र सिंह ,राजकुमार मिश्रा, नवीन दुबे , ठाकुर मनोज सिंह, पत्रकार शशि कांत पांडे, प्रसिद्ध कथा वाचक कृष्णाचार्य महाराज,साहब लाल तिवारी ,दीनानाथ पांडे, प्रमोद मिश्रा, डॉ विवेक द्विवेदी, एड मधुसूदन द्विवेदी समाजसेविका रूपा शर्मा, ज्ञान मिश्रा, टी एन दुबे, बृजेश तिवारी, मनोज मिश्र, विश्वजीत पांडे , संजय दुबे, भास्कर चौबे,राहुल उपाध्याय, सूरज मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोगों का समावेश रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे और भाजपा प्रवक्ता प्रेम कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अरविंद उपाध्याय तथा संतोषी अरविंद उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

विधायक प्रकाश सुर्वे ने किया विजया लाॅ फर्म कार्यालय का उदघाटन 

starmedia news

नवरात्रि की पूर्व संध्या और अमावस्या पर भजन कीर्तन का आयोजन। 

cradmin

बजरंगबली के बंदर हजारों महिलाओं को बांटेंगे साड़ियां

starmedia news

Leave a Comment