14 C
New York
Thursday, May 2, 2024
Star Media News
Breaking News
International News

जैन वर्ल्ड पीस सेंटर में डॉ मंजू लोढ़ा ने दिया व्याख्यान।

मुंबई /लंदन। ग्रेट ब्रिटेन के जैन वर्ल्ड पीस सेंटर में 11 नवंबर को 7:30 से 8:30 तक प्रख्यात साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा का व्याख्यान रखा गया। श्रमणी डॉ प्रतिभा प्रज्ञाजी तथा श्रमणी पुण्य प्रज्ञाजी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रेट ब्रिटेन में 11 नवंबर का दिन विश्व युद्ध में मारे गए सैनिकों को याद करने के दिवस के रुप में मनाया जाता है। एक घंटे के व्याख्यान में डॉ मंजू लोढ़ा ने अपनी पुस्तक अनकही कहानियां के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विश्व युद्ध में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को याद किया।

डॉ लोढ़ा ने कहा कि हमें संघर्षों से कभी घबराना नहीं चाहिए। संघर्ष को हर्ष के साथ स्वीकार करना चाहिए। देश के महापुरुषों ने संघर्ष का मूल मंत्र अपनाकर ही महान बने। बचपन के दिनों गांव में गुजारे गए अपने संघर्षपूर्ण दिनों की याद करते हुए मंजू लोढ़ा ने कहा कि उसी संघर्ष की देन है कि आज मैं देश के महापुरुषों के बारे में अनकही कहानियां जैसी पुस्तक लिखने में सक्षम हुई। कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक और सराहनीय रहा।

Related posts

The Diva of Divorce versus Steel Magnolia: Secret Millionaire star and Indian billionaire’s son hire top barristers to battle each other in £100m divorce fight

cradmin

लंदन में हुआ मंजू लोढ़ा की पुस्तक अनकही कहानियां का विमोचन। 

cradmin

क्या भारत भी इटली का अनुकरण करेगा ???

starmedia news

Leave a Comment