13 C
New York
Saturday, May 4, 2024
Star Media News
Breaking News
News

वलसाड जिला न्यायालय में संविधान दिवस के उपलक्ष में सेमिनार का आयोजन किया गया।

वलसाड। डायरेक्टर आफ प्रोसीक्युशन गुजरात प्रदेश गांधीनगर के मार्गदर्शन व निर्देश के अनुसार 26-11-2022 को भारत के संविधान दिवस के निमित्त वलसाड में जिला कानूनी सेवा सत्ता मंडली के कार्यालय हाल में भारत के संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों पर एक सेमिनार जिला के मुख्य जिला सरकारी वकील अनिल त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित किया गया।
जिसमें वलसाड के जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री टी.वी.आहूजा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विनय मोढ़, प्रधान वरिष्ठ सिविल जज श्री पी.एम.सोनी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री बी.वी.व्यास एवं अपर सिविल श्री एम.जी. वादी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. संजय मनियार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। डीजीपी श्री अनिल त्रिपाठी ने गणमान्य व्यक्तियों का मौखिक रूप से स्वागत किया एवं उचित उद्बोधन दिया। जबकि गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से विभिन्न सरकारी वकीलों ने किया।
इस कार्यक्रम में संविधान का वाचन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री टी. वी आहूजा ने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों और सरकारी वकीलों के सम्मुख किया और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ संजय मनियार ने भारत के संविधान में भारत के नागरिकों को दिए गए मौलिक अधिकारों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में वलसाड जिला के अदालतों में फर्ज निभाने वाले तमाम सरकारी वकीलों व वलसाड के तीनों बार असोसिएशन के अध्यक्ष श्री भरतभाई देसाई, श्री पी. डी. पटेल और श्री अमित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया। जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन पीपी श्री विजय सोलकीना ने किया और पीपी श्री मनीष पटेल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।

Related posts

दिंडोशीतील क्रांती नगर भागातील दोन हजार घरांना ऑनलाईन पंपा द्वारे पाणी पुरवठा- शिवसेनेच्या पाठपुराव्याला यश. 

cradmin

आम आदमी पार्टी गुजरात में चुनावी समर के लिए तैयार -गोपाल इटालिया 

cradmin

संकटकाल में भी पेपर उत्पादन में वलसाड जिला सर्वोत्कृष्ट – IPPTA

cradmin

Leave a Comment