12.8 C
New York
Thursday, May 2, 2024
Star Media News
Breaking News
News

नगरसेवक विनोद मिश्रा के सामने झुकी मनपा, बंद पड़े काम को करने का लिया फैसला। 

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। जनहित में भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा नगरसेवक विनोद मिश्रा की मांग को मानते हुए मनपा ने मालाड पूर्व कुरार विलेज स्थित एसबीआई बैंक से संतोषी माता मंदिर तक सीवर लाइन डालने का काम शुरू करने का आदेश ठेकेदार को दे दिया है।जबकि मनपा पी उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त ने इसका लिखित जवाब भी विनोद मिश्रा को दिया है। आपको बता दें कि मनपा नगरसेवक विनोद मिश्रा के एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू करने के एक घंटे के अंदर ही  मनपा पी उत्तर विभाग सामने आ गया और मिश्रा जी की मांग को मानते हुए बंद पड़े कार्य को तत्काल शुरू करने निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि मनपा नगरसेवक व मनपा में भाजपा ग्रुप के नेता  विनोद मिश्रा मंगलवार की सुबह भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की थी। तय समय पर सुबह करीब 11 बजे उन्होंने भूख हड़ताल शुरू भी कर दिया था, इसके ठीक एक घंटे बाद मनपा के अधिकारी वहां पहुंचे और अपनी गलती मानते हुए काम शुरू करने का वादा किया। इसके बाद नगरसेवक व भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
बता दें कि जिस रोड से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था, वहां यातायात की  समस्या रहती है। जिसके कारण अब यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कार्य चलेगा, जिससे आम जनता को यातायात की समस्या नहीं हो। नगरसेवक विनोद मिश्रा ने उक्त कार्य को रोक जाने के लिए विरोधी दलों के नेताओं पर आरोप लगाया था।
उनका आरोप था कि काम शुरू होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट), राकपा और कांग्रेस द्वारा काम बंद करा दिया गया था। जबकि मनपा की ओर से विनोद मिश्रा को दिए गए पत्र में सहायक आयुक्त ने इस बात की पुष्टि भी की है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि की ओर से ट्रैफिक समस्या को लेकर शिकायत प्राप्त हुआ था। वहीं सीवर लाइन के रुके कार्य को एक बार पुनः शुरू किए जाने के बाद स्थानीय जनता ने विनोद मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

चार्टर्ड अकाउंटेंट रमेश पांडे को मिला मैथिल मित्र सम्मान, 

cradmin

बेरोजगारों को रोजगार देकर आरसीएम ने सम्मान लौटाया

starmedia news

आईएएस में चयनित होकर अनिरुद्ध पांडेय ने बढ़ाया प्रयागराज का गौरव

starmedia news

Leave a Comment