12 C
New York
Thursday, May 2, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

गजलकार नादान का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गजलकार एनबी सिंह ’नादान’ का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह और उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने परंपरागत तरीके से शॉल, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह द्वारा उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी सुरेंद्र पांडे, भरत पांडे, ज्ञानसागर महाराज, एड प्रशांत परदेशी, आचार्य जीडी शुक्ला, पूरव गांधी, राज्य पुरस्कृत शिक्षक धर्मराज यादव, संतोष विश्वकर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। गजलकार नादान ने अपने सम्मान के लिए समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

देगाम मोटापोंडा तांबाड़ी मार्ग की हालत दयनीय, लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश। 

cradmin

मीरा रोड में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

cradmin

धरमपुर के लेडी विल्सन म्यूजियम में नि:शुल्क समर कैंप आयोजित किया जाएगा, 25 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

starmedia news

Leave a Comment