13.2 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

भाजयूमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने की कृपाशंकर सिंह से मुलाकात

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने आज बांद्रा पूर्व स्थित, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उत्तर भारतीय मतदाताओं का बीजेपी के पक्ष में अधिकतम मतदान करने को लेकर भी दोनों लोगों ने परिचर्चा की। कृपाशंकर सिंह ने मनीष सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और सपनों पर आधारित पुस्तक मोदी 20 भेंट की। उत्तर भारतीय समाज को लेकर कृपाशंकर सिंह द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए मनीष सिंह उन्हें धन्यवाद दिया।

Related posts

जय मां वैष्णो देवी समिति द्वारा माता की चौकी का आयोजन,

starmedia news

उद्योगपति दिनेश चंद्र उपाध्याय को उत्तर भारतीय समाज गौरव सम्मान

starmedia news

भायंदर में उत्तर भारतीयों ने फगुआ गीत और गुलाल के साथ मनाई होली

starmedia news

Leave a Comment