23.5 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsउत्तर प्रदेशक्राइम

दो दिनों से लापता किशोर का नहर में मिला शव, पिता ने कहा- ‘मारकर फेंक दिया था’, जांच है जारी

स्टार मीडिया न्यूज, 

रिपोर्ट – राजन कुमार,

जौनपुर। जनपुर जनपद के निसार उर्फ नन्हकऊ का 12 वर्षीय पुत्र रेहान शुक्रवार शाम से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। बताया जा रहा है कि देर रात कहीं से घर लौटे उसके पिता निसार ने स्वयं ही रेहान की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंक देने की बात परिजनों से कही। सरपतहां क्षेत्र के सुइथाकलां (कटघर) गांव से शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोर की रविवार सुबह शारदा सहायक नहर में लाश मिली। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर में शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निसार उर्फ नन्हकऊ का 12 वर्षीय पुत्र रेहान शुक्रवार शाम से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। बताया जा रहा है कि देर रात कहीं से घर लौटे उसके पिता निसार ने स्वयं ही रेहान की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंक देने की बात परिजनों से कही। जिसके बाद परेशान स्वजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी थी। किंतु रविवार सुबह उन्हें शारदा सहायक नहर में रेहान की लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

Related posts

वर्तमान समय में जैविक खेती समय की मांग है:- राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत

starmedia news

વલસાડ જિલ્લામાં ૪૫૪૭ દિકરીઓને મળ્યો ‘વ્હાલી દીકરી યોજના’નો લાભ

starmedia news

विवाह का मंडप छोड़कर दूल्हा भागा , मच गया हड़कंम

starmedia news

Leave a Comment