13.1 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

 गांधी जी पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले संभाजी भिड़े के खिलाफ दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का केस:-डॉ. किशोर सिंह 

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के निर्देश पर कांग्रेसियों ने कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
मुंबई। रविवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के निर्देश पर और मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले संभाजी भिड़े के खिलाफ कस्तूरबा मार्ग पुलिस ठाणे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल रामचंद्र अह्वाण को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर ब्लॉक क्रमांक 12, 13 व ब्लॉक क्रमांक 14 के पदाधिकारियों सहित उत्तर मुंबई जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र कुमार, पूर्व नगरसेवक विनय पाटील, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल मिस्त्री, गणेश जाधव, जिला पदाधिकारियों में सोनू यादव, सुजीत कनौजिया, संजय चौबे, आत्माराम शर्मा, अजय पांडे, दशरथ शर्मा, शांतिलाल कनौजिया, मदन रावत,  उमा मालवनकर, रामायण चौहान, जीतू वर्मा, देवी दयाल पाल एवं तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि विदर्भ के दौरे पर आए संभाजी भिड़े ने गुरुवार को अमरावती जिले में एक कार्यक्रम के दौरान यह विवादित टिप्पणी की थी। संभाजी भिड़े ने अमरावती के बडनेरा रोड इलाके में भारत मंगल हॉल में एक सभा को संबोधित किया था जहां उन्होंने यह विवादास्पद टिप्पणी की। उसके बाद मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा वर्षा गायकवाड के निर्देश पर मुंबई के पदाधिकारियों व नेताओं ने संभाजी भिड़े के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज करायी है और भिड़े की टिप्पणियों को शर्मनाक बताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉक्टर किशोर सिंह ने कहा कि “संभाजी भिड़े की मानसिकता विकृत है और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए। राष्ट्रपिता के बारे में उनकी टिप्पणियों ने देश को परेशान कर दिया है। वह बार-बार विवादास्पद टिप्पणियां करते हैं और यह पता लगाने की जरूरत है कि राजनीतिक हितों के लिए उनका समर्थन कौन कर रहा है।

Related posts

केराकत की छात्रा सहेली से मिलने गयी और हो गई लापता

starmedia news

मध्यमवर्ग के लिए सुनहरा और सराहनीय बजट – सीए अमित अग्रवाल,Golden and commendable budget for the middle class – CA Amit Agarwal

starmedia news

TRAINS TO BE AFFECTED DUE TO BLOCK BEING UNDERTAKEN FOR THE WORK OF UDHNA YARD REMODELLING

starmedia news

Leave a Comment