10.2 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

NCRB रिपोर्ट को लेकर शिवसेना उद्धव गुट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

मुंबई । शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मोदी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देने में विफल बताते हुए कड़ी आलोचना की है।पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि पिछले हफ्ते संसद में पेश किए गए NCRB की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच 13 लाख महिलाएं लापता हुई हैं। जिसमें 18 साल से ऊपर की 10,61,648 महिलाएं तथा 18 से कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई हैं। दिल्ली से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता हुई हैं। आनंद दुबे ने कहा कि उपरोक्त आंकड़े साबित करते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार देश में सिर्फ नफरत फैलाने के काम में लगी हुई है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वह जरा भी गंभीर नहीं है।

Related posts

वापी में भव्य रक्तदान शिविर और नेत्र चिकित्सा शिविर हुआ संपन्न

starmedia news

“खाल पहनकर कोई गीदड़ शेर नहीं बन सकता” – पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

starmedia news

महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस से मिले डॉ योगेश दुबे

starmedia news

Leave a Comment