22.7 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
EventsNewsप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रविविध

कांदिवली पूर्व में आयोजित कजरी महोत्सव में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता, महिलाओं ने बांधी राखी

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
मुंबई। कांदिवली पूर्व ठाकुर विलेज में स्थित ठाकुर कालेज के ऑडिटोरियम में भाजपा के पूर्व नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह द्वारा कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कजरी महोत्सव में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, कांदिवली भाजपा विधायक अतुल भातखलकर, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए।
 इसके अलावा बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग भी इस कजरी महोत्सव में शामिल हुए, जहां कजरी गीतों पर झूमते हुए नजर आए। श्रावण मास के अवसर पर उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों में गाई जाने वाली पारंपरिक कजरी का जबरदस्त प्रस्तुतिकरण हुआ, जिसका लोगों ने जमकर लुप्त उठाया। वहीं कार्यक्रम में आए भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर भारतीय महिलाओं से राखी बंधवाई और उपहार देकर उनकी रक्षा का वादा किया।
पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सभी को संबोधित करते हुए ठाकुर सागर सिंह के कार्यों की जमकर तारीफ की तो वहीं पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने भाजपा के बैनर पर लिखे गए स्लोगन “हर कदम विकास की ओर, श्रावण मास में कजरी और रक्षा बंधन का शोर” की प्रशंसा की और कहा कि भाजपा लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरा विश्व भारत का गुणगान कर रहा है।
कजरी महोत्सव के माध्यम से सागर सिंह ने अयोध्या में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की पहल की और कहा कि कुछ लोग हैं जो महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र के लोगों को लड़ाने की साजिश करते हैं। शिवाजी महाराज सिर्फ महाराष्ट्र के आराध्य देव नहीं हैं बल्कि पूरे देश में उनकी वीरता की गाथा गाई जाती है। वहीं सागर सिंह की इस पहल की सभी ने सराहना की।

Related posts

श्री एलआर तिवारी डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय अंतर विभागीय उत्सव का भव्य आयोजन, चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने किया उद्घाटन, 

cradmin

वलसाड एपीएमसी मार्केट के व्यापारियों को स्टे मिलने के बाद संचालकों द्वारा किया जा रहा है परेशान

starmedia news

मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार विधुभूषण बबुआ भैया का हुआ तकिया मेले में सम्मान

cradmin

Leave a Comment