19.9 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking NewsEventsNewsउत्तर प्रदेशप्रदेशविविध

पूर्व प्रधानाचार्य संघर्षपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे :- पं अनिल प्रताप त्रिपाठी ” प्रवात “

पूर्व प्रधानाचार्य स्व. पं. रामयज्ञ पाण्डेय के स्मृति दिवस पर भव्य विचार गोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन:-

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
प्रतापगढ़। स्व. पं. रामयज्ञ पाण्डेय पूर्व प्रधानाचार्य के स्मृति दिवस पर उनके सुपुत्र शिक्षक पं. राकेश पाण्डेय के द्वारा आयोजित एवं कई शिक्षण संस्थान के प्रबंधक पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ” प्रवात ” के नेतृत्व में निवास स्थान पर भव्य विचार गोष्ठी के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बता दें स्व. पं. रामयज्ञ पाण्डेय समाज सुधारक और गरीबों की मदद के साथ-साथ शिक्षा जगत के बेताज शहंशाह थे। पंडित जी चाहते थे कि हर परिवार के बच्चे शिक्षित जरूर हो। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन नगर पंचायत रामगंज श्री राकेश सिंह थे। चेयरमैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं के लिए वे एक मिसाल थे। उनके व्यक्तित्व पर लिखी गई एक किताब कम पड़ जायेगी। विशेष अतिथि भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश संयोजक पं ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा पूर्व प्रधानाचार्य स्व पं रामयज्ञ पाण्डेय के द्वारा निर्मित आचार्य नरेंद्र देव माध्यमिक विद्यालय नरेंद्र नगर विनैका प्रतापगढ गवाह है कि समाज व शिक्षा के प्रति कितने जिम्मेदार थे। ऐसे महामानव को हम बार बार नमन करते है। पं अनिल प्रताप त्रिपाठी ” प्रवात ” अपने उद्बोधन में कहा कि स्व पं रामयज्ञ पाण्डेय पूर्व प्रधानाचार्य संघर्षपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे । कार्यक्रम को पं हरिप्रसाद मिश्रा, प्रधानाचार्य पं शशिभाल त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक पं राकेश पाण्डेय, पूर्व शिक्षक पं ब्रम्हदेव मिश्रा, डॉ कैलाश नाथ पाण्डेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लवट यादव, सेठ लक्ष्मी नारायण,पूर्व बैंक प्रबंधक पं विजय प्रताप त्रिपाठी, पूर्व वरिष्ठ शिक्षक पं अरूण प्रताप त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक राममिलन यादव, वरिष्ठ शिक्षक पं दिनेश गिरी, वरिष्ठ शिक्षक रफीक खान, वरिष्ठ कवि ठाकुर गजेंद्र सिंह विकट, वरिष्ठ कवि अरूण सिंह, पं राकेश त्रिपाठी बड़े बाबू, शिक्षक पंकज यादव, ठाकुर संतोष सिंह, ठाकुर आदेश सिंह आदि लोगो ने संबोधित किया।

Related posts

सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए प्रवीण राय। 

cradmin

वापी ग्रीन एन्क्वायर बोर्ड की बैठक कैबिनेट मंत्री कनुभाई देसाई की अध्यक्षता में की गई। 

cradmin

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई को विवादों के कटघरे में खड़ा करना सर्वथा निंदनीय। 

cradmin

Leave a Comment