17.2 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
AwardsBreaking NewsEventsगुजरातप्रदेशसामाजिक सरोकार

विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाले वलसाड शहर के श्रेष्ठ नागरिकों का सम्मानित किया गया

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
वलसाड। केंद्र सरकार के भारत रत्न पुरस्कार से प्रेरित होकर वलसाड की सेवाभावी संस्था जेसीआई द्वारा 2014 से शहर के उन श्रेष्ठ नागरिकों को सम्मानित करती आ रही है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर वलसाड के साथ साथ राज्य व देश में नाम रोशन किया है।
इस वर्ष वलसाड में 103 वर्षों से अधिक समय से निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे आरएनसी आई हॉस्पिटल को उनकी सेवा के लिए नगर रत्न संस्था अवार्ड से सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डाॅ. उदय देसाई व पिनेश मोदी तथा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नरेश नायक व डॉ श्रीकांत कनौजिया को विशिष्ट नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं पर्यावरण की निगरानी और संरक्षण के लिए आशीष पटेल को कर्तव्य निष्ठा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लू बिलियन ग्रुप के सीएमडी डाॅ. किशोर नावंदर उपस्थित थे। प्रोजेक्ट चेयरमैन के रूप में जेसी दीपेश शाह और जेसी कल्पेश गांधी ने सेवाएं दी। वहीं अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष साहिल अशोक देसाई ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन जेसी दीपा शाह ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समग्र वलसाड जेसीआई परिवार के सदस्यों ने बहुत प्रयास किया।

Related posts

देश-विदेश में किसानों को आम के बेहतर दाम दिलाने के लिए उद्यानिकी विभाग की विभिन्न सहायता का लाभ उठाने का अनुरोध 

starmedia news

राज्य के जल आपूर्ति मंत्री जीतूभाई चौधरी ने कपराड़ा में 81 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 

cradmin

Debutante Mohd Javed Will Produce A Biopic On Atique Ahmed Titled – ALLAHABAD

cradmin

Leave a Comment