11.4 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsदमन दीवदादरानगर हवेलीसंघ प्रदेश

“अंगदान “पर वैदिक डेंटल कॉलेज में जागरूकता अभियान संपन्न

प्रधानमंत्री जन्मदिन पखवाड़ा पर  आयोजित किया गया था जागरूकता अभियान कार्यक्रम:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
दमन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन १७ सितंबर से शरु हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत  भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के विविध ज़िला में अंगदान संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।
 कार्यक्रम में अंगदान को सहज बनाने हेतु  अंगदान संबंधित  लिंक मोबाइल के  माध्यम से लोगों को भेजा गया ,जिससे स्वेच्छा से अपने अंगों के दान (मृत्यु पश्चात) संबंधित पंजीकरण कर सकते है।
दान का महत्व भारतीय संस्कृति में बहुत उच्च स्थान पर है जब इस देह का त्याग करके इस दुनिया को अलविदा कहते हैं तो हमारे द्वारा दान किए गए अंगों से किसी अन्य का जीवन धन्य हो सकता है।इसके माध्यम से किसी एक व्यक्ति को लाभ नहीं होगा बल्कि उस व्यक्ति से जुड़े पूरे परिवार का भला होगा।
दमण ज़िला भाजपा के अध्यक्ष  असपि दमनिया के नेतृत्व में  दमन की वैदिक डेंटल कॉलेज में “अंगदान अभियान” को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वैदिक डेंटल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित   इस कार्यक्रम में वैदिक डेंटल कॉलेज के डीन  की विशेष उपस्थिति रही।अन्य उपस्थिती में  मजीद लधानी,  राकेश पटेल, किरीट दमनिया और धनसुख पटेल के साथ वैदिक कॉलेज के प्राध्यापक छात्र व छात्राये उपस्थित रहे। दमन ज़िला भाजपा अध्यक्ष असपि दमनिया ने अपने उद्बोधन में बधाई देते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री  के दृढ़ संकल्प के चलते संसद के दोनों सदनों में ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल बहुमत से पास हुआ है।

Related posts

मारामारी केस में जीआईडीसी पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

starmedia news

विमान से नेपाल भागने की तैयारी कर रहा आरोपी 5.65 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

starmedia news

 प्रोफेसर का वीडियो आया सामने :- गलत काम के लिए बना रहा था दबाव, कहा- जो चाहोगी वो मिलेगा

starmedia news

Leave a Comment