17.8 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsगुजरातप्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी मनाई गई

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
वापी। वापी के चणोद स्थित के.बी.एस. एण्ड नटराज कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, गुरु गोबिंद सिंह उपनगर, वापी द्वारा विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेशभाई दुग्गड़ (औद्योगिक सामाजिक कार्यकर्ता, अध्यक्ष राजस्थान प्रगति मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट वापी) एवं मुख्य वक्ता श्री विनयभाई प्रजापति (बौधिक अध्यक्ष वापी नगर) उपस्थित थे। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 से अनवरत संघ यात्रा कर रहा है। राष्ट्रीय संघ हिंदुत्व के आधार पर राष्ट्र का निर्माण कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। संघ हिंदू संगठन के माध्यम से भारत देश को प्रेम और वैभव से समृद्ध बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सेवकों ने केबीएस कॉलेज के चणोद कॉलोनी तक रैली निकाली और समाज के लोगों के लिए प्रेरक बने और उन्हें राष्ट्र के प्रति जागरूक किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक से अपने जीवन एवं समाज सेवा के माध्यम से देश के विकास में अमूल्य भूमिका निभाने की कामना की।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रोटोकॉल अभ्यास शिविर आरपीएफ परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा

starmedia news

ધરમપુરના નડગધરી ગામમાં ગૌદાન કાર્યક્રમ યોજાયો, અત્યાર સુધી ૧૫૯૧ ગૌવંશ દાનમાં અપાયા

starmedia news

जौनपुर निवासी नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीवास मलेशिया दौरे पर

starmedia news

Leave a Comment