4.3 C
New York
Tuesday, Mar 19, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र की शानदार विदाई में शामिल हुए गणमान्य

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में उपशिक्षणाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त अशोक मिश्र की 4 फरवरी की शाम 4 बजे से, मलाड पूर्व स्थित रानीसती शाला इमारत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडे ने की। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने महापालिका के स्कूलों में बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज महापालिका के स्कूलों में लॉटरी से प्रवेश मिल रहे हैं। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भाजपा गटनेता विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि अशोक मिश्र सबको साथ लेकर चलने वाले अधिकारी रहे। उनके जाने से शिक्षण विभाग में रिक्तता नजर आ रही है। सम्मानित अतिथि के रुप में बोलते हुए उपशिक्षणाधिकारी ममता राव ने कहा कि अशोक मिश्र बिंदास और खुश दिल अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे।

सेवानिवृत्त उपशिक्षणाधिकारी चंद्रकेश सिंह, अधीक्षक मुख्तार शाह, प्रशासकीय अधिकारी अशफाक शाह, प्रशासकीय अधिकारी निशा यादव, प्रशासकीय अधिकारी शोभा वाडियार,विभाग निरीक्षक पंकज पिंपले, विभाग निरीक्षक चंद्रकांत भंडारे, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र, डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिनेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता केपी सिंह चौहान, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र, लव कुमार मिश्र और राजीव कुमार मिश्रा ने कविताओं के माध्यम से अशोक मिश्र के बारे में प्रभावशाली अभिव्यक्ति की। रेखा राजेश सिंह, सौम्या सिंह, सीमा लेले, केदार पावनगढ़कर, तथा राजेश हरीशचंद्रे देव मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के आरंभ में राजेश सिंह ने मधुर आवाज में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। महापौर पुरस्कृत शिक्षक अजय सिंह ने प्रास्ताविक प्रस्तुत किया। मानपत्र का वाचन महापौर पुरस्कृत शिक्षिका गीता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक शरद सिंह ने किया। अशोक मिश्र की बेटियां, मनीषा, प्रियंका ,स्नेहल तथा पुत्र आदित्य ने अपने पिता से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रस्तुत की, जिसकी काफी सराहना की गई। सामाजिक संगठन समरस फाउंडेशन द्वारा अशोक मिश्र का विशेष सम्मान किया गया।

संस्था की तरफ से उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, विशेष सलाहकार डॉ शैलेश यादव, एडवोकेट सतीश यादव तथा विनोद यादव ने श्री मिश्र का सम्मान किया। महाराष्ट्र पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल, शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी और पूर्व शिक्षणाधिकारी डॉ केलुस्कर ने फोन द्वारा व्यक्तिगत रूप से अशोक मिश्र को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुशील शुक्ला,डॉ नागेश पांडे, बिंदु कुमार मिश्र, आनंद मिश्र,ओमकार भार्गव,भरत पांडे , राजेंद्र प्रसाद सिंह,गंगा प्रसाद तिवारी, प्रेम चंद्र दुबे, मुख्याध्यापिका सरिता सिंह,रामबली तिवारी, कुसुम सिंह, मुख्याध्यापक राममिलन शर्मा, वकील प्रसाद पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, आनंद मिश्रा, मुख्याध्यापक उज्जवला तलवारे ,कौशलेंद्र उपाध्याय, शिवशंकर तिवारी, रमेश यादव, विनोद शुक्ला, रमाशंकर यादव अरविंद सिंह , शिक्षक नेता ब्रह्मदेव मिश्र, प्रवीण यादव, वेद शुक्ला,मीना कवले, सतीश मिश्रा, प्रभजीत कौर समेत अनेक मुख्याध्यापक तथा शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में सुरुचिपूर्ण भोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

मीरा भायंदर में शौचालयों की सफाई के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार

cradmin

मराठी भाषा के प्रति आत्मिक लगाव आवश्यक,– डॉ ओमप्रकाश दुबे

cradmin

सूरत के हजीरा से दमन जा रही टैंकर में लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

cradmin

Leave a Comment