स्टार मीडिया न्यूज,
धरमपुर। नेहरू युवा केंद्र वलसाड आयोजित प्रगति महिला मंडल बिलपुडी द्वारा धरमपुर मालनपाड़ा आईटीआई में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईसीटीसी के काउंसलर अजीतभाई डी. चौधरी ने छात्राओं को एड्स के विषय पर जानकारी दी गई कि एड्स कैसे होता है और इससे बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र वलसाड के डीवाईसी सत्यजीतभाई ने स्वागत भाषण दिया और सभी का स्वागत किया और युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी और नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों के बारे में भी बताया। साथ ही एड्स के बारे में जरूरी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में एमओ डीटीसी डाॅ. परिमल पटेल और एसटीएलएस दीप्ति भट्ट उपस्थित थीं और उन्होंने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।