स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
मुंबई /नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (मुंबई) के उपाध्यक्ष शिवम सिंह की संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के मन में क्या चल रहा है। देश का युवा क्या सोचता है और सरकार से क्या उम्मीद रखता है। इस संबंध में संक्षिप्त जानकारी शिवम सिंह से पूछी। इस मुलाकात के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युवा मोर्चा के मुंबई उपाध्यक्ष शिवम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में युवाओं को प्रोत्साहन, रोजगार देने और उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं हैं। उनसे मुलाकात के बाद सकारात्मक ऊर्जा मिली है।