स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
मुंबई। श्री तुलसीपीठ चित्रकूट के पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य चार दिवसीय निजी यात्रा पर मुंबई पधारें हुए हैं। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सबूत और तथ्य पेश करने वाले पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पांडवों की विजय होगी एवं नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। स्वामी रामभद्राचार्य ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तुलना कौरवों से की है।
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में मुंबई एयरपोर्ट पर पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्राह्मणों के शंखनाद से मुंबई एयरपोर्ट परिसर भक्तिमय हो गया था। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री बृजेश सिंह, एयरपोर्ट एविएशन एम्प्लॉइज युनियन के महासचिव मोहम्मद सरवर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जगद्गुरु रामानुजाचार्य के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ल ने बताया कि महाराज के साथ उनके उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास भी मुंबई प्रवास पर हैं। वे मुंबई के अंधेरी में पांच सिंतबर तक रहेंगे। और कुछ निजी कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर वे देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। महानगर में बड़ी संख्या में रहने वाले उनके शिष्यों की भावना को देखते हुए विशेष लेकिन संक्षिप्त दर्शन कार्यक्रम रखा गया है।