14 C
New York
Thursday, May 2, 2024
Star Media News
Breaking News
News

Baba Ramdev Bhjans At Shatchandi Mahayagya At Malad

शतचंडी महायज्ञ मे बाबा रामदेव के भजनो की प्रस्तुति

मुंबई. श्री राणी सती सेवा समिति द्वारा श्री शत् चंडी महायज्ञ के पांचवे दिन गुरुवार को उत्सव कार्यक्रम मे पंडित प्रमोद शर्मा ने बाबा रामदेव का भजन प्रस्तुत किया। मालाड (पूर्व) राणी सती मार्ग, देवड़ा बिल्डिंग मे आयोजित इस महायज्ञ मे रोजाना बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं।

महायज्ञ पूरे नवरात्र तक चलेगा। आचार्य राजकुमार इंदौरीया के सानिध्य मे चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान प्रातः 9.30 बजे आरती, सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक शतचंडी पाठ व दोपहर 2 से 3 बजे तक हवन का आयोजन रहता है। कार्यक्रम मे सिन्धोर मेहंदी का भी आयोजन किया गया। सिन्धोर मेहंदी की यजमान शकुन्तला देवड़ा थी। आयोजन वंदना शाही मिश्रा रेखा चोखानी थीं। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीकृष्ण हवेलिया, उपाध्यक्ष – पवन कुमार पोद्दार, उत्सव यजमान पवन विशाल चोखानी, कुमार लाठ, उत्सव संयोजक श्रीमती वैशाली चोखानी, अजय हवेलिया, प्रीति हवेलिया, गुजाली हवेलिया, अलका देवड़ा, अनीता देवड़ा, बिंदु सराफ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहते हैं।

Related posts

वलसाड के सरकारी इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज में घरेलू हिंसा अधिनियम के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया,

starmedia news

30 सितंबर, 2023 तक पूर्ण होगा विद्याविहार रेलवे ब्रिज का निर्माण

starmedia news

अखिल भारतीय काव्य मंच से जुड़ी देश की प्रतिष्ठित हस्तियां

starmedia news

Leave a Comment