19.6 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
News

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई को राष्ट्रपति पदक सम्मान। 

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के शुभहस्तों आज राजभवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नवघर पुलिस स्टेशन, भायंदर पूर्व के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई को राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया गया। श्री देसाई को यह पदक उत्कृष्ट सेवामहाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के शुभहस्तों आज राजभवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नवघर पुलिस स्टेशन, भायंदर पूर्व के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई को राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया गया। श्री देसाई को यह पदक ईमानदारी पूर्वक उनके उत्कृष्ट सेवा, योग्यता, कर्तव्य निष्ठा, कठिन से कठिन मामलों को सुलझाने और अपराधियों को हवालात के पीछे भेजने के लिए मिला है।

1995 में महाराष्ट्र पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने वाले मिलिंद देसाई 1998 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने एक सिटिंग नगरसेवक को एक वर्ष के लिए स्थानबद्ध किया था। वर्ष 2008 में केतन पारेख सुरक्षा घोटाला में हाईप्रोफाइल लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया। वर्ष 2012 में उन्होंने 13.5 करोड़ रुपए मूल्य के नारकोटिक्स जप्त कर वृक्ष माफियाओं के खिलाफ बिगुल बजाया। यह देश का सबसे पहला मामला था। मुंबई बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार अजमल कसाब को मृत्युदंड देने के खिलाफ विमान के अपहरण की धमकी देने वाले शख्स को उन्होंने गिरफ्तार किया। वर्ष 2016 में उन्होंने मुंबई उपनगर के एक होटल में लगी भीषण आग में से एक 85 वर्ष की वृद्ध महिला को सुरक्षित बाहर निकाला था।

वर्ष 2017 में मिलिंद देसाई ने एंटी करप्शन ब्यूरो में एक अधिकारी के रूप में काम किया, जहां हमेशा उनके अच्छे कार्यों की सराहना की गई। एंटी करप्शन अधिकारी के रूप में उन्होंने 22 लाख की रिश्वत लेते हुए एक पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। श्री देसाई को अब तक 300 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। श्री देसाई को राष्ट्रपति पदक दिए जाने पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।

Related posts

महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत शिक्षक भारत पांडे सेवानिवृत्त

starmedia news

मुलायम सिंह के निधन पर पूर्वांचल विकास परिवार ने दी श्रद्धांजलि। 

cradmin

वलसाड जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में 33 में से 30 प्रश्नों के सकारात्मक समाधान 

starmedia news

Leave a Comment